एक्सप्लोरर

Watch: जबलपुर में बस चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर कई लोगों को मारी टक्कर, देखें Video

Jabalpur Accident News: हादसे में मेट्रो बस ने ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा समेत कई बाइकों को भी टक्कर मारी है. वहीं, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Jabalpur Bus Driver Heart Attack: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. दरअसल, जबलपुर के दमोह नाका इलाके में दो दिसंबर को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मेट्रो बस अनियंत्रित होकर राहगीरों को ताबड़तोड़ टक्कर मारने लगी. अलग अलग वाहनों में सवार करीब छह लोग घायल हो गए. उधर, मेट्रो बस में प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा तो चालक सीट पर लुढका पड़ा हुआ था. वहीं राह चलते लोगों और गाड़ियों को ठोकर मारने के बाद बस सड़क किनारे जा खड़ी हुई. इस हादसे को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. 

डॉक्टर्स ने बस ड्राइवर को मृत घोषित किया
लोगों को पहले तो लगा कि बस ड्राइवर शराब के नशे में है, लेकिन जब लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में पाया तो हैरान हो गए. मेट्रो बस के ड्राइवर को लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे में 6 राहगीर घायल, एक गंभीर
जानकारी के मुताबिक, चालक को बस चलाते समय हार्ट अटैक आ गया था, जिससे वह बस पर कंट्रोल नहीं रख सका. स्थानीय पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि इस हादसे में मेट्रो बस चालक ने ई रिक्शा,ऑटो रिक्शा और दो पहिया वाहन चालकों को भी टक्कर मारी है. हादसे में छह राहगीरों को चोटे आई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है. 

वहीं, मेट्रो बस चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है. फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है. सुबह के वक्त बस ड्राइवर को इस तरह हार्ट अटैक आना वाकई लोगों के लिए हैरानी और चिंता की बात है. प्रत्यक्षदर्शी शंकरलाल के अनुसार, हादसा और भी बुरा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते बस सड़क किनारे जा खड़ी हुई.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: महिला अपनी ननद से रखती थी ईर्ष्या, इसलिए मासूम भांजे को पानी की टंकी में डुबोकर उतारा मौत के घाट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget