एक्सप्लोरर

Sehore News: यशपाल शर्मा ने कहा- साहित्य पढ़ने वाले एक्टर आसानी से किरदार में ढल जाते हैं, इस तारीख को आएंगे सीहोर

MP News: यशपाल शर्मा ने कहा कि कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो आप पढ़ते-पढ़ते जीने लगते हैं. उन्होंने कहा कि जब मैं 'अकाल में उत्सव' पढ़ रहा था, तो में उसके मुख्य किरदार को अपने अंदर जी रहा था.

सीहोर: जब हम पढ़ते हैं तो हमारें अंदर वो किरदार आ जाते हैं. हम पढ़ते-पढ़ते उनमें ढल जाते हैं. किताबों में हर तरह के किरदार जीते हैं. उन्हीं से मिलते-जुलते किरदार फिल्मों में निभाने को मिलते हैं. यही कारण है कि जो पढ़ते हैं कि वो किसी भी किरदार को निभाते समय आसानी से उसमें ढल जाते हैं. जो पढ़ते हैं उनकी अदाकारी अलग ही दिखती है. जो साहित्य से जुड़े हैं उनके किरदार में अलग ही निखार आता है और वो पर्दे पर दिखाई देता है. इरफान खान, नवाजुद्दीन, मनोज पहावा, सीमा पहावा, कुमुद मिश्रा और संजय शर्मा की अदाकारी अलग ही दिखती है. फिल्म इंड्रस्टी में कई कलाकार ऐसे हैं जो साहित्य से जुड़े हैं. यह कहना है मशहूर अभिनेता यशपाल शर्मा का जो 4 जून को सीहोर में आयोजित ढींगरा फैमिली फाउण्डेशन और शिवना प्रकाशन के साहित्यकार सम्मान समारोह में शामिल होन आ रहे हैं. उनसे आयोजन, साहित्य और अदाकारी को लेकर लंबी चर्चा हुई.

सम्मान समारोह में होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि ढींगरा फैमिली फाउण्डेशन और शिवना प्रकाशन विभिन्न विधाओं के साहित्यकारों का हर साल सम्मान समारोह करता है. इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है. इसी के तहत यह आयोजन 4 जून को पहली बार शहर में होने जा रहा है. इस आयोजन में साहित्य में रुचि रखने वाले मशहूर फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि एक अभिनेता को साहित्य पढ़ना चाहिए. साहित्य आपको अपने जीवन के अलग-अलग केरेक्टर में लेकर जाता है.

यशपाल शर्मा की पसंदीदा किताब कौन सी है 

कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो आप पढ़ते-पढ़ते जीने लगते हैं. जब मैं अकाल में उत्सव पढ़ रहा था, तो में उसके मुख्य किरदार को अपने अंदर जीकर चल रहा था. उसकी मुसीबत मेरी मुसीबत हो गई थी. जब उसकी खड़ी फसल पर पहला ओला गिरा तो मुझे लगा कि मेरी फसल पर ओला गिरा.यह सोचकर ही मेरी रूह कांप गई थी. अकाल में उत्सव में जो मुख्य किरदार है किसान उसकी व्यथा को इतने अच्छे से प्रस्तुत किया है कि मैंने उसे लंबे समय तक जिया.

यह भी पढ़ें

MP News: टैक्स जमा करने में अब शहरों को पीछे छोड़ रहे हैं मध्य प्रदेश के गांव, जानिए गांवों से जमा हुआ कितने का टैक्स

Mandsaur News : इस्लाम छोड़ शेख जफर ने अपनाया हिंदू धर्म, अब इस नाम से जाने जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget