एक्सप्लोरर

Indore Rape Case: इंदौर में कांस्टेबल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, खंडवा डीआरपी लाइन में तैनात है आरोपी

Rape Case: मध्य प्रदेश में खाकी शर्मशार हुई है. पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर रेप का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी सागर अभी खंडवा में डीआरपी लाइन में पदस्थ है.

Rape Case in Indore: जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो महिलाओं की सुरक्षा कौन करेगा? महिला सुरक्षा के दावे करने वाली पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है. मध्य प्रदेश में खाकी शर्मशार हुई है. पुलिस कांस्टेबल पर युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है. पुलिस की नौकरी लगने से पहले युवक को साथ में पढ़ने वाली युवती से प्रेम हो गया था. आरोपी ने प्रेमिका को कई बार हवस का शिकार बनाया. युवती बार-बार शादी करने की बात कहती रही, लेकिन आरोपी टालता रहा. पुलिस में नौकरी लगने के बाद आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया.

पुलिस की नौकरी लगते ही आई वर्दी की ठसक

पीड़िता की शिकयत पर इंदौर पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र का है. खंडवा का रहने वाला सागर नमक युवक इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. पीड़िता भी पढ़ाई के लिए आई थी. पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और देखते देखते दोस्ती प्यार में बदल गई. उसके बाद आरोपी सागर ने पीड़िता को शादी करने का वादा किया और उसके साथ कई बार रेप किया.

Ujjain Crime News: गेहूं के सैंपल पास कराने के नाम पर आरोपी लेता था रिश्वत, पुलिस ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला

पीड़िता की शिकायत पर बुरा फंसा कांस्टेबल

बाद में पुलिस की नौकरी लगने पर शादी करने से मना कर दिया. आरोपी सागर अभी खंडवा में डीआरपी लाइन में पदस्थ है. भंवरकुआ थाने के जांच अधिकारी आनंद राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेप सहित अन्य धाराओं का मामला दर्ज किया है और आरोपी कांस्टेबल की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है. 

Bilaspur News: नायब तहसीलदार ने किसान से की ब्रांडेड शराब की डिमांड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget