एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में डेंगू की दस्तक! हर 4 घंटे में मिल रहा है एक मरीज, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Indore News: पिछले साल के मुकाबले इस साल इंदौर में डेंगू का प्रकोप कम रहने की संभावना है. अधिकारी इसके लिए जागरुकता और जलभराव रोकने का प्रयास वजह बता रहे हैं. फिलहाल यहां डेंगू के 48 मरीज हैं.

Dengue in Indore: मानसून (Monsoon) शुरू होते ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है. भारी बारिश के बाद इंदौर (Indore) कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई, यही वजह है कि यहां पर डेंगू, चिकनगुनिया और जैसी गंभीर बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. इंदौर में भी डेंगू (Dengue) ने दबे पांव दस्तक दे दी है. पिछले 48 घंटों में डेंगू के 12 नए मरीज सामने आए हैं यानि हर 4 घंटे में एक डेंगू का मरीज अस्पताल पहुंचा है. इन नए मरीजों के बाद डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 48 तक पहुंच गई है. 

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जनवरी 2023 से अभी तक इंदौर के करीब 54 हजार घरों का सर्वे कर चुकें हैं. बताया जा रहा है कि 1130 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला था, जिसे खत्म किया गया है. इंदौर जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर दौलत पटेल ने बताया कि नए मरीज भोलाराम उस्ताद मार्ग, साजन नगर और बिचौली जैसे इलाकों में मिले हैं. मरीजों के मिलने के बाद इन इलाकों में लार्वा रोधी अभियान शुरू कर दिया गया है. कर्मचारी अलग अलग कॉलोनी में जा कर एकत्रित जल का सैंपल ले रहे हैं और जांच कर रहे हैं. 

डेंगू क्षेत्रों में चलाया जा रहा है सघन अभियान- जिला मलेरिया अधिकारी

डॉक्टर दौलत पटेल ने कहा कि डेंगू के मरीज मिलने वाले क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया जा रहा है. विभाग ने जमा हुए पानी को साफ करके मच्छर का लार्वा उत्पन्न होने से रोकने की सलाह भी लोगों को दी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग इस बात से इनकार भी नहीं कर रहा है कि आने वाले दिनों में डेंगू के मरीज कम मिलेंगे या नहीं मिलेंगे. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वास्तविक डेंगू मरीजों की संख्या इससे अधिक हो सकती है, कई डेंगू के मामले अभी तक सामने नहीं आये हैं या उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

स्वास्थ्य विभाग ने दिया ये निर्देश

पिछले साल के मुकाबले इस साल डेंगू मरीजों की संख्या कम रहने की संभावना है. अधिकारियों ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि लोगों में अब जागरूकता आ गई है. जलभराव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा बीमारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिशा निर्देश जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि लोग पूरी बांह के कपड़े पहनें ताकि मच्छर उन्हें ना काटे, इसके अलावा डेंगू के मरीज जो अपना घर में इलाज करवा रहे हैं वो अस्पताल में आकर इलाज करवाएं.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में सीएम फेस नहीं होंगे कमलनाथ! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की मांग से उठे सवाल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget