एक्सप्लोरर

MP Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव पर तुरंत हियरिंग से HC ने किया इंकार, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव से जुड़ी सभी याचिकाओं पर 3 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है. बता दें कि याचिकाकर्ताओं की ओर से आज अर्जेंट हियरिंग का आवेदन किया गया था.

जबलपुर: पंचायत चुनाव संबंधी याचिकाओं पर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है. चीफ जस्टिस रवि मलिमथ की बेंच ने पंचायत चुनाव से जुड़ी सभी याचिकाओं पर 3 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है. बता दें कि याचिकाकर्ताओं की ओर से आज अर्जेंट हियरिंग का आवेदन दिया गया था,जिसे स्वीकार नहीं किया गया.

पंचायत चुनावों का मामला फिर हाईकोर्ट को लौटाया गया

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को हुई सुनवाई के बाद मध्यप्रदेश के पंचायत चुनावों का मामला एक बार फिर हाईकोर्ट को लौटा दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर याचिकाकर्ताओं की ओर से आज सुबह जबलपुर हाईकोर्ट में अर्जेंट हीयरिंग का आवेदन दिया गया था. इस पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि  कुमार मलिमठ तथा जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की बेंच ने अर्जेंट सुनवाई के आवेदन को खारिज करते हुए पूर्व निर्धारित तिथि 3 जनवरी 2022 को सुनवाई के निर्देश दे दिए हैं.

भोपाल निवासी मनमोहन नायर तथा गाडरवाडा निवासी संदीप पटेल सहित अन्य पांच याचिकाओं में तीन चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वैधानिकता को चुनौती दी गयी है.याचिका में कहा गया है राज्य सरकार ने 2014 के आरक्षण रोस्टर से चुनाव करवाने के संबंध में अध्यादेश पारित किया है,जो असंवैधानिक है.

याचिकाकर्ता 3 जनवरी को हाई कोर्ट से करेंगे ये अपील

इसके पूर्व याचिकाकर्ता के एडवोकेट हिमांशु मिश्रा ने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र में आरक्षण संबंधी प्रावधानों का पालन ना होने पर हाईकोर्ट ने अधिसूचना निरस्त करते हुए फिर से अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है, उसी तरह मध्यप्रदेश के लिहाज से आदेश जारी किया जा सकता है. मध्यप्रदेश में भी आरक्षण और रोटेशन का पालन नही किया गया जो संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है.अब 3 जनवरी को हाई कोर्ट से अपील की जाएगी कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना निरस्त करते हुए कानूनी प्रावधानों का पालन करने के बाद नई अधिसूचना जारी की जाए.

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में गिरने लगा पारा, पूर्णिया में धुंध बढ़ी, गया में सबसे अधिक ठंड, जानें कैसा होगा आज का मौसम

Firozabad News: पैसों की लालच में युवक ने अपने ताऊ की लड़की से की शादी, जब मामला सामने आयो तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget