एक्सप्लोरर

MP News: घुटनों से चलकर SDM ऑफिस तक परिवार संग पहुंचा फरयादी किसान, वायरल हुआ Video

MP News: किसान लक्ष्मण ने बताया कि वो बहुत गरीब हैं और उसके पास केस लड़ने के लिए भी पैसे नहीं है और उसने इस बारे में भी अपने एसडीएम को दिए आवेदन में जिक्र किया है.

MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले के खेतगांव से एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जहां एक किसान अपने परिवार के साथ घुटनों के बल चलकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा. देवास जिले के खातेगांव का दावठा का रहने वाला किसान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बुधवार को खातेगांव एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट से एसडीएम कक्ष तक घुटने के बल चलकर पहुंचा.

किसान ने बताया कि मेरे पड़ोसी किसानों ने मेरे खेत में जाने का रास्ता रोक दिया है. इससे मैं खेत में नहीं जा पा रहा और इसी कारण मक्का की फसल भी नहीं निकाल पा रहा हूं. किसान ने कहा फसल दो माह से मेरे खेत में पड़ी है. किसान ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को आवेदन दिया हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है. 

इसलिए अपना ये रास्ता
इसी से आक्रोशित होकर किसान ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ घुटने के बल चलकर एसडीएम के पास पहुंचने का रास्ता अपनाया और एसडीएम प्रिया चंद्रावत से रास्ता दिलाने की मांग की. 

'हरसंभव मदद करने का प्रयास'
मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम चंद्रावत ने बताया कि संबंधित किसान लक्ष्मण का रास्ते को लेकर पड़ोसी किसानों से विवाद था, लक्ष्मण सिविल कोर्ट में केस हार गया है, इसलिए सीधे इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा लक्ष्मण की मदद करने और मानवता के नाते तहसीलदार और पटवारी को मौके पर भेजकर उसकी हरसंभव मदद करने का प्रयास करेंगे.

किसान की आर्थिक हालत खराब
किसान लक्ष्मण ने बताया कि वो बहुत गरीब हैं और उसके पास केस लड़ने के लिए भी पैसे नहीं है और उसने इस बारे में भी अपने एसडीएम को दिए आवेदन में जिक्र किया है.

ये भी पढ़ें

इंदौर में भिखारिन ने 10 दिनों में कमाए 75 हजार रुपये, महिला बाल विकास विभाग भी हैरान

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget