एक्सप्लोरर

Singrauli News: महाराष्ट्र से सिंगरौली पहुंचे कमलनाथ ने शिवराज सिंह की सरकार पर बोला हमला, बिजली पर किया यह दावा

MP News : कमलनाथ ने कहा कि 2018 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का दावा किया था, लेकिन आज ग्रामीण ही नहीं शहरी इलाके भी अंधेरे में डूबे हुए हैं.

सिंगरौली (Singrauli) में नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) में कांग्रेस (Congress) के मेयर प्रत्यासी अरबिंद सिंह के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Ex CM Kamal Nath) ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. बैढन के रामलीला मैदान में आयोजित सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) kr सरकार पर जमकर हमला बोला. इस सभा के जिए उन्होंने युवा, महिला और आदिवासी वोट बैंक को रिझाने की भरपूर कोशिश की. उन्होंने कहा कि दलित और आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार के मामले में प्रदेश नंबर वन हो गया है.

क्या चुनाव में हिसाब लेगी जनता

उन्होंने युवाओं, किसानों और व्यापारियों का उल्लेख करते हुए सीएम शिवराज सिंह को सवालों के घेरे में खड़ा किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब जनता भी इनकी कथनी और करनी को समझ चुकी है, चुनाव में हर अन्याय का हिसाब लेगी. पूर्व सीएम ने बिजली संकट का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2018 में शिवराज सरकार ने शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का दावा करते हुए प्रदेश को सौभाग्य प्रदेश घोषित किया था, लेकिन चार साल बाद भी हकीकत सामने है. ग्रामीण ही नहीं शहरी इलाके भी अंधेरे में हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 साल की बीजेपी सरकार के विकास का सच यही है? सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा की आप कमलनाथ का, कांग्रेस का साथ भले मत देना लेकिन सच्चाई का साथ ज़रूर देना. 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कमलनाथ पर लगाए आरोप

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मेयर प्रत्याशी चंद्र प्रताप विश्वकर्मा के समर्थन में गुरुवार को बैढन के रामलीला मैदान एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान वीडी शर्मा ने भी कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कमलनाथ को कांग्रेस पार्टी का बंटाधार करने वाला नेता बताया. 

रामलीला मैदान में नेताओं की इस बयानबाजी से जनता किस बयान से रीझती है, ये तो आने वाले चंद दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी. फिलहाल नगरीय निकाय के चुनावी सभा में पार्टी के स्टार नेता भी अब जनता को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget