एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में E-Way बिल हुआ अनिवार्य, 15 अप्रैल से लागू होंगे नियम, जानें- पूरी डिटेल्स

E-Way Bill: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री सामान और दवाई-मेडिकल उपकरणों को छोड़कर शेष सभी वस्तुओं को एक जिले से दूसरे जिले में भेजने के लिए ई-वे बिल अनिवार्य कर दिया गया है.

E-Way Bill in MP: व्यापारिक संगठनों के विरोध के बावजूद मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री सामान और दवाई-मेडिकल उपकरणों को छोड़कर शेष सभी वस्तुओं को एक जिले से दूसरे जिले में भेजने के लिए ई-वे बिल (E-WAY BILL) अनिवार्य कर दिया गया है. यह नियम 15 अप्रैल से लागू होगा. सरकार ने इसमें थोड़ी राहत जरूर दी है. ई-वे बिल एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सामान पर जरूरी होगा. अभी तक 50 हजार रुपये से ज्यादा के माल पर इसकी जरूरत थी. माल का मूल्य टैक्स के साथ इससे अधिक होने पर ही ई वे बिल या माल पास लगता था.

गौरतलब है कि अब तक एक जिले से दूसरे जिले में  केवल 2% सामान लाने और मंगाने के लिए ही ई-वे बिल लग रहा था. सरकार ने ई-वे बिल से बाहर रखे गए सामान के कोड नंबर जारी कर दिए हैं. राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि पान-गुटखा, तंबाकू, खैनी, बीड़ी और सिगरेट के परिवहन पर ई-वे बिल की सीमा पहले की ही तरह 50 हजार ही रहेगी. एक जिले से दूसरे जिले में होने वाले परिवहन में ई-वे बिल की अनिवार्यता न होने से पैमाने पर टैक्स की चोरी हो रही थी. अब नियम सख्त होने से राज्य सरकार को जीएसटी से मिलने वाले राजस्व में बढ़ोतरी होगी.

कौन जारी करेगा ई-वे बिल
ई-वे बिल जारी करने की जिम्मेदारी वस्तु को भेजने वाले की है.अगर किसी वजह से माल भेजने वाले के पास जीएसटीएन का पंजीयन न हो तो माल खरीदने वाले को ई-वे बिल जारी करना होगा.

आम आदमी को मिली राहत
आम आदमी शहरों से माल लेकर दूसरे जिलों में अपने गांव ले जाते थे.माल का मूल्य कई बार 50 हजार से अधिक हो जाता था.इसे लेकर दुविधा रहती थी कि कहीं उसे ई-वे बिल तो नहीं लगेगा.अब सरकार ने साफ कर दिया है कि उपभोक्ता के लिए यह ई-वे बिल जरूरी नहीं है.शर्त यह है कि उसने जहां से माल खरीदा हो, वो पंजीकृत डीलर हो.

गौरतलब है कि जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा कोरोना काल में परेशान व्यापारियों पर फिलहाल ई वे बिल की बाध्यता नहीं डालने का सुझाव दिया गया था. चैम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम दुबे का कहना है कि इससे माल की आवाजाही में कई तरह की समस्याएं आएंगी. प्रेम दुबे ने कहा नए ई-वे बिल के प्रावधानों को फिलहान एक साल तक स्थगित कर देना चाहिए.

व्यापारी वर्ग अभी पूरी तरह से कोविड की मार से उभर नहीं पाया है. अधिवक्ता अभिषेक ध्यानी का कहना है कि प्रदेश के व्यापारियों ने राजस्व संग्रह में हर समय अपनी भूमिका निभाई है. शासन को भी व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए और पैनाल्टी लगाते वक्त व्यापारियों के साथ सहानुभूति पूर्वक पेश आना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

MP News: 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 25 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम, जानें- पूरी डिटेल्स

MP News: गरीबों के राशन में धांधली पर सीएम शिवराज की चेतावनी, कहा- 'दोषियों के घर खोदकर मैदान बना दिए जाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया विधानसभा: कांग्रेस, BJP, समाजवादी पार्टी और BSP को जिताकर इस सीट ने रचे कई इतिहास, इस बार क्या होगा?
दतिया विधानसभा: कांग्रेस, BJP, समाजवादी पार्टी और BSP को जिताकर इस सीट ने रचे कई इतिहास, इस बार क्या होगा?
होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ मिला पति, पत्नी ने किया हंगामा; होटल से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ मिला पति, पत्नी ने किया हंगामा; होटल से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget