एक्सप्लोरर

National Herald Case: राहुल गांधी की ईडी में पेशी पर भड़के कमलनाथ, नरेंद्र मोदी सरकार पर लगाया यह आरोप

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ के लिए बुलाकर मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक हमले का काम कर रही है.

जबलपुर: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पूछताछ के लिए ईडी (Enforcement Directorate) दफ्तर बुलाए जाने पर उनकी पार्टी ने सख्त तेवर दिखाए हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को निशाना साधा है. कमलनाथ ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक हमले का कार्य कर रही है.

कमलनाथ ने क्या आरोप लगाए हैं

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करके कहा, "श्री राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ के लिए बुलाकर नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक हमले का कार्य कर रही है. एक वह समय था, जब अटल बिहारी बाजपेई अस्वस्थ होते थे तो श्री राजीव गांधी उनके लिए सम्मानजनक व्यवस्था करके विदेश में उपचार का प्रबंध करते थे.एक यह समय है,जब सरकार विपक्ष के प्रमुख नेता को झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह सार्वभौमिक सत्य है कि समय बदलता है और संघर्ष की आंच में तप कर सत्य और निखर जाता है. पूरा देश राहुल जी के साथ है.''

कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

वहीं, इंदौर में कांग्रेस के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया है.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की फोटो के पास पिंजरे में एक तोता रख कर राहुल गांधी को ईडी के नोटिस का विरोध जताया. उन्होंने ईडी को बीजेपी का तोता तक बता डाला है.प्रदर्शनकारियों ने ईडी पर मोदी सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 'नेशनल हेराल्ड' केस मामले में राहुल गांधी से सोमवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए उन्हें मंगलवार को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है.इस मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी समन भेजा है, लेकिन बीमार होने की वजह से उन्होंने पेशी से 3 हफ्ते की छूट मांगी है. कांग्रेस ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इसके विरोध में सत्याग्रह कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Madhya Pradesh News: शिक्षा विभाग का बजट हुआ गड़बड़, इस बार स्टूडेंट्स को साइकिल मिलने में हो सकती है देरी

Dhar News: फ्रांस की मारी को पसंद आया धार का मांडू, बिना सीमेंट और रेत के बना रहीं अपना आशियाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget