एक्सप्लोरर

MP Politics: दिग्विजय सिंह बोले- बजरंग दल की तुलना बजरंगबली से करना गलत, भावनाओं को पहुंची ठेस

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भगवान हनुमान का बड़ा भक्त बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में भगवान हनुमान की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाई है.

Burhanpur News: कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद भी बजरंग दल और बजरंगबली का मुद्दा ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा. बजरंग दल की तुलना बजरंगबली से करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने बजरंग दल को 'गुंडों की जमात' बताते हुए कहा कि बजरंग दल की तुलना बजरंगबली से करना धार्मिक है या अधार्मिक पहले तो यह तय किया जाए. 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भगवान हनुमान का बड़ा भक्त बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में भगवान हनुमान की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाई है. वह सबसे बड़े हनुमान भक्त है. कर्नाटक चुनाव में ईवीएम से चुनाव होने के बाद मिली जीत के बाद भी दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर कई सवाल खड़े किए और कहा कि ईवीएम से चुनाव बंद होने चाहिए. 

ईवीएम पर खड़े किए सवाल
बुरहानपुर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने यहां पर मंडल सेक्टर की बैठक में हिस्सा लिया. आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने पर चर्चा की. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर भी चुनाव आयोग से सवाल किया. उन्होंने कहा कि ईवीएम का वीवीपैट मशीन के अंतर्गत वन टाइम प्रोग्रामेबल चिप है या मल्टीपल टाइम प्रोग्रामेबल चिप है. यह हमारा सवाल चुनाव आयोग से है. 

उन्होंने कहा कि इस देश के 160 आईएएस, आईपीएस, जज और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के जानकार नेशनल और इंटरनेशनल इन सब ने प्रश्नावली चुनाव आयोग को दी है, लेकिन चुनाव आयोग ने एक का भी जवाब नहीं दिया. चुनाव आयोग से सवाल करते हुए कहा कि वीवीपैट के अंदर जो नाम और सिंबल डाला जाता है. वह इंटरनेट के द्वारा डाला जाता है या मैनुअली डाला जाता है.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कहा जाता है कि 4 लोगों को ही सॉफ्टवेयर की जानकारी है तो क्या वह चार लोग बेईमान नहीं हो सकते क्या. उन्होंने कहा कि इसका सॉफ्टवेयर चिप विदेश से आता है. तो उन विदेशी ताकतों को देश के लोकतंत्र से हस्तक्षेप करने का मौका क्यों दे रहे हैं आप. ऐसी कोई मशीन नहीं जिसमें चिप लगती हो और वह एक नहीं हो सकती. रशिया और बांग्लादेश के रिजर्व बैंक तक को हैक कर लिया गया है. और आज तक पता नहीं चला कि उसे किसने हैक किया था. 

'पाकिस्तान और बांग्लादेश में ने भी छोड़ी ईवीएम'
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि देश का लोकतंत्र ईवीएम के माध्यम से ऐसे लोगों के हाथ में डाल रहे हैं जो लोकतंत्र के नतीजे को प्रभावित कर सके. कोई विकसित देश ईवीएम का उपयोग नहीं कर रहा यहां तक कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भी ईवीएम को छोड़ चुके हैं. दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि केवल पीएम मोदी ही ईवीएम का उपयोग करते हैं क्योंकि उसमें छेड़खानी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें

MP News: क्या बीजेपी विधायकों ने सीएम शिवराज को दी इस्तीफे की चेतावनी? जानें- क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget