एक्सप्लोरर

MP Politics: सीएम शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 'एक दौर था जब डकैत और सरकार...'

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं कांग्रेस ने सीएम शिवराज के इन आरोपों का पलटवार किया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के एक दौर था जब सरकार और डकैत साथ-साथ थे. वहीं सीएम शिवराज के इस हमले का कांग्रेस ने पलटवार किया है. 

मध्य प्रदेश में सड़क, बिजली के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि जब कांग्रेस के सरकार थी, उस समय कांग्रेस और डकैती साथ-साथ थे. इस वीडियो में गडरिया डकैत, सिमी आदि का उदाहरण देते हुए शिवराज सरकार ने कांग्रेस सरकार से तुलना की है.

'प्रदेश से माफिया को हमने किया समाप्त'
वीडियो के माध्यम से दावा किया गया है कि शिवराज सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश से माफिया को समाप्त कर दिया गया है. छोटे और बड़े लिस्टेड माफिया मध्य प्रदेश में नहीं है, इतना ही नहीं पीएफआई, सिमी सहित देशद्रोही संगठनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है. यह भी दावा किया गया है कि संगीन अपराधों में लिप्त बदमाशों के मकान पर बुलडोजर चला दिया गया. इसके अलावा नाबालिग बालिकाओं से रेप करने वाले 40 अपराधियों को मृत्युदंड से दंडित करने की कार्रवाई भी शिवराज सरकार के कार्यकाल में हुई है. 

कांग्रेस ने किया पलटवार 
पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई के दावों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा है कि व्यापम, पटवारी सहित कई भर्ती प्रक्रिया में जो गड़बड़ियां हुई हैं. इस फर्जीवाड़े में लिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी? प्रेमचंद गुड्डू ने यह भी कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और बुलडोजर चलाने की कार्रवाई साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शुरू हुई थी. इसके पहले का इतिहास उठा लिया जाए तो शिवराज सरकार ने पिछले 18 सालों में कोई कार्रवाई नहीं की है. मध्य प्रदेश में जितने माफिया पनपे हैं वह सभी शिवराज सरकार के राज में ही पनपे हैं, इसका जवाब भी सरकार को देना चाहिए.

ये भी पढ़ें

MP News: पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, कर डाली ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget