एक्सप्लोरर

Ujjain News: मिर्च को सुर्ख लाल करने के लिए डालते थे पेंट वाला ऑयल, उज्जैन में 700 किलो से ज्यादा मिर्च पाउडर जब्त

उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा आगर रोड उद्योगपुरी स्थित गजराज मसाला चक्की पर छापेमारी की गई.

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़े पैमाने पर मिर्ची में मिलावट का मामला सामने आया है. मिर्ची का रंग सुर्ख करने के लिए इसमें अखाद्य ऑयल मिलाया जा रहा था. फिलहाल खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए 704 किलो मिर्च जब्त कर ली है. इसके सैंपल भी लैब में भेज दिए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. 

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किए जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है. आज  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा आगर रोड उद्योगपुरी स्थित गजराज मसाला चक्की पर छापेमारी की गई. मौके पर 704 किलो पीसी मिर्च 14 कट्टों में रखी पाई गई.

704 किलो मिर्च पाउडर जब्त
मौके पर प्राथमिक जांच में कलर का संदेह होने पर फैक्ट्री संचालक धर्मेंद्र दयाल से मिर्ची के बारे में जानकारी पूछने पर धर्मेंद्र दयाल द्वारा बताया गया कि वह मिर्ची पिसाई का कार्य करता है. उक्त मिर्च नितिन लोधी की है. नितिन लोधी ने मिर्ची का अपना होना स्वीकार किया. उसने बताया कि खड़ी मिर्च कृत्रिम कलर पोलिश के साथ पिसने के लिए दिया गया था. नितिन लोधी द्वारा बताया गया कि वह मिर्च को आसपास के गांवों में विक्रय करता है. मौके पर मिर्च पावडर के कुल 14 नमूने लिए जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए और 704 किलोग्राम मिर्च पाउडर को जब्त किया गया. जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार स्वामी, बसंतदत्त शर्मा, बी.एस.देवलिया, प्रभुलाल डोडियार शामिल थे.

मिठाई के अलावा रंग मिलाना अपराध
खाद्य अधिकारी बीएस देवलिया ने बताया कि मिठाई को छोड़कर किसी भी खाद्य सामग्री में रंग मिलाना अपराध है. ऐसे मामलों में एफ आई आर दर्ज करवाने का भी प्रावधान है. उन्होंने बताया कि मिठाई में भी केवल खाद्य रंग ही उपयोग में लाया जा सकता है. इसके लिए सरकार की ओर से मानक पैमाने भी निर्धारित किए गए हैं. 

अखाद्य ऑयल से हो सकती है कई बीमारियां
खाद्य अधिकारी के मुताबिक मिर्ची में दो फीसदी आयल मिलाया जा सकता है लेकिन यह खाद्य ऑयल ही मिलाए जाना आवश्यक है, लेकिन जो मिर्च जब्त की गई है उसमें अखाद्य ऑयल मिलाए जा रहा था. यह ऑयल आमतौर पर कलर (पेंट) के लिए उपयोग में आता है. ऐसे अखाद्य आईल से कई बीमारियां भी हो सकती है. इसी वजह से ऐसे प्रकरण में कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है. 

ये भी पढ़ें

MP News: सीहोर में शिकायत के लिए नहीं काटने होंगे थाने के चक्कर, SP ने की ई-जनसुनवाई की शुरुआत

हैरान कर देगी पुनर्जन्म की ये कहानी, 4 साल की बच्ची ने बताई चौंकाने वाली बात...जानकर आप भी रह जाएंगे दंग 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget