एक्सप्लोरर

Sagar News: चचेरी बहन की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाया भाई, चिता में कूदकर दे दी जान

MP News: मृतक चचेरे भाई-बहन के परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम खेत गई ज्योति उर्फ प्रीति दांगी लापता हो गई थी. शुक्रवार सुबह उसका शव कुएं में मिला. प्रीति के भाई शेर सिंह के मुताबिक प्रीति खेत गई थी.

सागर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां चचेरी बहन (Cousin) की मौत से सदमे में आए चचेरे भाई ने उसकी चिता पर ही लेट कर अपनी जान दे दी, मामला बहेरिया थाना क्षेत्र के मझगवां गांव का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. 

कुएं से मिला था शव

मृतक चचेरे भाई-बहन के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम खेत गई ज्योति उर्फ प्रीति दांगी लापता हो गई थी. शुक्रवार सुबह उसका शव कुएं में मिला. प्रीति के भाई शेर सिंह के मुताबिक प्रीति खेत गई थी. वह खेत में लगी सब्जियां लेने जाती थी. जब देर शाम नहीं आई तो तलाश शुरू की. कुएं का पानी निकालकर उसे खाली किया तो उसका शव मिला. शव की पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शाम 6 बजे प्रीति का अंतिम संस्कार किया गया था.

दूसरे दिन शनिवार को ज्योति के बड़े पिता उदयसिंह का बेटा करण धार से सागर के मझगवां बाइक से पहुंचा और बाइक को रोड पर खड़ी कर श्मशान घाट गया बहन की धधकती चिता को प्रणाम कर वह उस पर ही लेट गया. जैसे ही गांव वालों ने यह देखा तो उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजन जब तक शमशान घाट पहुंचे 21 साल के करण का शरीर पूरी तरह जल चुका था. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. 

बहन के पास ही हुआ भाई का अंतिम संस्कार

रविवार को करन के परिजन आए. फिर करण दांगी का अंतिम संस्कार उसकी बहिन ज्योति की चिता के पास ही किया गया. मझगवा गांव के सरपंच भरत सिंह घोसी ने बताया कि बहन की चिता में लेटने से भाई झुलस गया था. अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसने अंतिम सांस ली. एक घटना में दोनों की मृत्यु हो गई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में में मातम पसरा हुआ है. 

बहेरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ज्योति कि शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद कफन दफन के लिए सुपुर्द कर दिया गया था. उसका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया था, दूसरे दिन उसका भाई पहुंचा और चिता में लेट गया था दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है. पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें

Bhind News: पत्नी को सरपंच चुनाव में दहशत फैलाकर जिताने के लिए लाए थे हथियार, पति समेत चार गिरफ्तार

MP Corona Update : मध्य प्रदेश में सामने आए कोरोना के 59 नए मामले, बढ़ रहा है संक्रमण और ठीक होने वालों का फासला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget