एक्सप्लोरर

MP Politics: कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ के बयान पर हमलावर हुई बीजेपी, जानिए कांग्रेस सांसद ने क्या कहा था

MP News : नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा में कहा था कि वोट देना जनता का काम है. बीजेपी इस चुनाव में हार रही है, वो कुछ भी झूठे आरोप लगा देती है. छिंदवाड़ा की जनता बदलाव चाहती है. जनता हमारे साथ है.

जबलपुर: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के सांसद बेटे नकुल नाथ (Nakulnath) ने पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election) में मतदान (Voting) को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा में कहा कि वोट देना जनता का काम है. उनके इस बयान पर अब बीजेपी (BPJ) ने चुटकी ली है. यहां बता दें कि पंचायत चुनाव में कमलनाथ और नकुलनाथ के वोट न डालने को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) लगातार सवाल उठा रहे हैं.

नकुलनाथ ने क्या कहा है

छिंदवाड़ा पहुंचे सांसद नकुल नाथ ने रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान मतदान को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया. उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के वोट ना देने के सवाल पर कहा, "वोट देना जनता का काम है. बीजेपी इस चुनाव में हार रही है, वो कुछ भी झूठे आरोप लगा देती है. मैं तो सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि छिंदवाड़ा की जनता बदलाव चाहती है. जनता हमारे साथ है."

अब बीजेपी सांसद नकुलनाथ के इस जवाब पर ही सवाल उठा रही है. बीजेपी के प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी नकुलनाथ को सामंती तक कह डाला है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा है, ''बड़े मियां तो बड़े मियां ! छोटे मियां सुभान-अल्लाह !!'' इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार की कटिंग भी लगाई है.

सीएम शिवाराज सिंह चौहान भी हैं हमलावर

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुल नाथ द्वारा मतदान नहीं करने पर लगातार हमलावर है.

यहां बता दें कि मोहखेड़ ब्लाक के शिकारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के परिवार का नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज है. पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में यहां हुए मतदान में उन्होंने वोट नहीं डाला. उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा नहीं लिया था,जिसको लेकर प्रदेश भाजपा ने जमकर घेर रही है.

पत्रकारों से चर्चा के दौरान सांसद नकुल नाथ ने कहा कि जिला और जनपद में इस बार कांग्रेस की सरकार बैठेगी. जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है.इस कारण अब जिला पंचायत और जनपद पंचायत में पूरी बॉडी कांग्रेस की होगी.

यह भी पढ़ें

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ में फंसे MP के कई नागरिक, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Jabalpur News: अधिक उम्र के बच्चों में डिप्थीरिया होने से बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य विभाग अगले माह शुरु करेगा टीकारकरण अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget