एक्सप्लोरर

MP News: अयोध्या जाने वाली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’ का शेड्यूल बढ़ा आगे, इस वजह से रवाना नहीं होगी पहली ट्रेन

Aastha Special Train: मध्य प्रदेश से अयोध्या जाने वाली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’ का शेड्यूल आगे बढ़ गया है. रेल प्रशासन ने जबलपुर मंडल से चार आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल होल्ड कर दिया गया है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश से अयोध्या जाने वाली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’ का शेड्यूल आगे बढ़ गया है. रेल प्रशासन ने जबलपुर मंडल से चार आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी किया था लेकिन अचानक इन चारों आस्था स्पेशल ट्रेनों को होल्ड कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि अब पूर्व निर्धारित शेड्यूल (30 जनवरी) की बजाय एक हफ्ते बाद पहली आस्था स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश से रवाना हो सकती है. रेल सूत्रों का कहना है की रेट उपलब्ध न होने कारण आस्था स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल आगे बढ़ाया जा रहा है.

यहां बताते चलें कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद अब देश भर से श्रद्धालुओं का पहुँचना प्रारंभ हो गया है. जबलपुर सहित पूरे महाकौशल क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में भक्तों के अयोध्या जाने की संभावना को देखते हुए रेल प्रशासन ने आईआरसीटीसी (IRCTC) के माध्यम से जबलपुर मंडल से चार आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी किया था. अब अचानक इन चारों आस्था स्पेशल ट्रेनों को होल्ड कर दिया गया है. इस बीच पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर व भोपाल मंडल को छोड़कर रेलवे बोर्ड ने कोटा मंडल से एक आस्था स्पेशल को हरी झंडी दे दी है. यहाँ से एक फरवरी को पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. वहीं, जबलपुर से अयोध्या जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की नई तिथि का इंतजार किया जा रहा है.

दरअसल, पिछले दिनों रेलवे बोर्ड द्वारा जबलपुर से अयोध्या के लिए चार आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी किया था, जिसके तहत पहली ट्रेन 30 जनवरी को जबलपुर से रवाना किया जाना था. इसके अलावा दूसरी ट्रेन 13 फरवरी, तीसरी ट्रेन 16 फरवरी और चौथी ट्रेन 27 फरवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी. यह सभी ट्रेनें भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुक किए जाने की खबर थी. इस ट्रेन में सफर के लिए रेलवे के बुकिंग काउंटर से टिकट का प्रावधान नहीं होगा, बल्कि बीजेपी की ओर से आईआरसीटीसी से पहले से ही पूरी ट्रेन बुक कर ली जाएगी और सूचीबद्ध लोगों से आने और जाने का टिकट का पैसा एक साथ लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में कलेक्टर का नवाचार, नितिन गडकरी के कार्यक्रम के लिए घर-घर न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget