एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के सागर, खरगोन और गुना में खुलेंगी नई यूनिवर्सिटी, उच्च शिक्षा विभाग ने दी स्वीकृति

Sagar News: मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राष्ट्र नायकों के नाम पर सागर, खरगोन और गुना में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने सागर (Sagar) सहित तीन क्षेत्रों में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है. इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज सागर को रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय सागर के रूप में कर दिया गया है.  हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया कि लीडिंग कॉलेज विश्वविद्यालय की संगठक इकाई होगी यानी महाविद्यालय का अस्तित्व बना रहेगा. 

दरअसल उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राष्ट्र नायकों के नाम पर प्रदेश में तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है. इनमें सागर के साथ ही खरगोन और गुना में कॉलेज को अपग्रेड कर राजकीय विवि की स्थापना की गई जाएगी. सागर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आर्ट्स एंड कॉमर्स महाविद्यालय को अपग्रेड कर अवंती बाई लोधी, खरगोन में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन को अपग्रेड कर क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, गुना में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को अपग्रेड कर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना के नाम से  बनाया जाएगा. 

आगामी सत्र से शुरू होंगे एडमिशन 
उच्च शिक्षा विभाग ने जारी आदेश में कहा कि 'इन विश्वविद्यालयों में पढ़ाई सत्र 2024-25 से शुरू की जाएगी. यहां प्रवेश आगामी सत्र से ही शुरू हो जाएगा. विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अलग से जारी की जाएगी. अपग्रेड के फलस्वरूप शासकीय महाविद्यालयों की सभी संपत्ति, रिकॉर्ड, देनदारी और महाविद्यालय में सत्र 2024-25 से प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय के माने जाएंगे. विश्वविद्यालय में पदों की स्वीकृति और अन्य फाइनेंशियल इन वाल्मेंट वाले विषयों के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा.'
MP News: मध्य प्रदेश के सागर, खरगोन और गुना में खुलेंगी नई यूनिवर्सिटी, उच्च शिक्षा विभाग ने दी स्वीकृति
प्रोफेसर शक्ति जैन होंगे कुलसचिव
सागर में राजकीय विवि की सैद्धांतिक स्वीकृति जारी होते ही उच्च शिक्षा विभाग ने गर्ल्स कॉलेज सागर के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर शक्ति जैन को कुलसचिव बना दिया है. उनके आदेश में लिखा है कि 'उन्हें अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेश तक सौंपा जाता है.' वहीं सीएम मोहन यादव के सामने 20 जनवरी को सागर में आभार सभा में विधायक शैलेंद्र जैन ने राजकीय विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग रखी थी, जिसका सभी ने समर्थन किया था. इसके बाद सीएम मोहन यादव ने मंच से सागर में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी.

(विनोद आर्य की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Neemuch Firing: शराब कारोबारी पर हमले का सनसनीखेज खुलासा, मास्टरमाइंड तस्कर गिरफ्तार और शूटर फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget