एक्सप्लोरर

BJP CM Name: एमपी में अब भी सीएम पर सस्पेंस! चुनावी नतीजों से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ? यहां पढ़ें टाइमलाइन

MP CM Name: मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई दिग्गज नेता लगातार सीएम बनने के लिए कोशिश कर रहे हैं. सीएम पद पर सस्पेंस के बीच कई नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात किया है.

MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी का कमल खिल चुका है लेकिन प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. ऐसे में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद, बीजेपी पार्टी के कई दिग्गज नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. इसको लेकर प्रदेश के नेता दिल्ली की रुख कर रहे हैं और गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी से मुलाकात कर रहे हैं. 

मध्य प्रदेश में परिणाम के सात दिन बाद भी सीएम पद को लेकर सस्पेंस को देखते हुए केंद्र ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. ये पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायकों से चर्चा करेंगे. मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक जिस नेता को समर्थन करेंगे अब उसी को प्रदेश का अगला सीएम बनाया जाएगा. हालांकि प्रदेश में सीएम पद को लेकर हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है. मध्य प्रदेश में सीएम के पद पर सस्पेंस के बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने 4 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जिसके बाद प्रदेश में सीएम पद को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई थी. 

इन नेताओं ने की अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात

मध्य प्रदेश में सीएम पद को लेकर उलझे मसले के बीच मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 5 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कई सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था. 6 दिसंबर को बीजेपी के एमपी से जीते सभी सांसद पीएम मोदी से मिले और सांसद पद से इस्तीफा दिया. 

मध्य प्रदेश में अभी सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार है तो वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान मिशन 29 पर निकल चुके हैं. छिंदवाड़े जिले के सभी सात सीटों पर बीजेपी को हार मिली थी. मध्य प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद भी बीजेपी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के किला को भेद नहीं पाई. छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ कहलाता है. यहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को क्लीन स्वीप कर दिया और बीजेपी का कमल कमलनाथ के गढ़ में नहीं खिल पाया. इसको ध्यान में रखते हुए शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा पहुंचे. क्योंकि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं. ऐसे में सीएम शिवराज लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं और मध्य प्रदेश के सभी 29 सीटों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए कमर कस चुके हैं. 

एमपी का सीएम कौन?

सीएम के नाम का ऐलान होने से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल की मुलाकात ने मध्य प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया. तो वहीं सीएम सस्पेंस के बीच प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है. एमपी में सीएम पद को लेकर उलझे मसले को सुलझाने के लिए 8 दिसंबर को बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है. बता दे कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार 11 दिसंबर को शाम चार बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया जाएगा.

बता दें कि पांच राज्यों में हुए चुनावों में से बीजेपी ने तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी कर ली है. लेकिन तीन में से दो राज्यों में अभी भी सीएम के नाम को लेकर परिणाम साफ नहीं हैं. मध्य प्रदेश और राजस्थान में सीएम फेस को लेकर चर्चा लगातार जारी है, तो इस बीच कई नेता लगातार कोशिश करने में लगे हुए हैं कि उनको सीएम की कुर्सी मिल जाए. तो वहीं छत्तीसगढ़ में करीब एक सप्ताह के बाद सीएम के नाम पर मुहर लग गया है. छत्तीसगढ़ में आज विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ के अगले सीएम के तौर पर चुना गया है. विष्णु देव साय केंद्र में पहले मंत्री भी रह चुके हैं और ऐसे में अब देखना होगा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान का अगला सीएम कौन होगा.  

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: सीएम के नाम के एलान से पहले शिवराज सिंह चौहान से मिले कैलाश विजयवर्गीय, अटकलों का बाजार गर्म

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget