एक्सप्लोरर

MP Cabinet List: एमपी की राजनीति में महाकौशल का दबदबा, मोहन यादव कैबिनेट में यहां से 4 मंत्री शामिल

MP Minister List: कौशल इलाके में BJP ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. बीजेपी ने इस बार यहां की 38 में से 21 सीटों पर जीत दर्ज की है. यहां के 4 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की राजनीति में महाकौशल का दबदबा बढ़ा है. डॉक्टर मोहन यादव की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार में महाकौशल इलाके के चार दिग्गज विधायकों को मंत्री बनाया गया है. संयोग की बात यह है कि ये चारों विधायक इससे पहले सांसद थे. माना जा रहा है कि महाकौशल इलाके से आने वाले मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और राकेश सिंह को प्रदेश सरकार अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

बता दें कि सोमवार (25 दिसंबर) को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में महाकौशल इलाके के चार दिग्गज नेता राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, संपतिया उइके और राव उदयप्रताप सिंह मंत्री बनाए गए हैं. चारों सांसद रहे हैं. इनमें से संपतिया उइके राज्यसभा सदस्य थी, जबकि बाकी तीन लोकसभा के निर्वाचित सदस्य थे. पार्टी ने पहली बार विधानसभा चुनाव में इन्हें  उतारा था. इनमें प्रहलाद पटेल तो केंद्र में राज्यमंत्री रहे हैं. विधायक चुने जाने के बाद सभी ने संसद की सदस्यता छोड़ दी था. कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में लंबे समय बाद महाकौशल को ऐसा महत्व मिला है. ईश्वरदास रोहाणी के विधानसभा अध्यक्ष कार्यकाल में जरूर जबलपुर को ऊंचाई मिली थी. इसके बाद के नेता और मंत्री अपने जिले तक ही सीमित होकर रह गए थे.

कांग्रेस ने बनाए थे दो मंत्री
प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिछले कार्यकाल के दौरान जबलपुर से किसी भी बीजेपी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी. जबकि, साल 2018 में जबलपुर जिले की आठ में से चार विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. इस बार बीजेपी ने जिले की 7 सीटें जीत ली है. वहीं, कांग्रेस ने अपने 15 माह के शासनकाल में जबलपुर को दो कैबिनेट मंत्री दिए थे. जब दोबारा बीजेपी सरकार आई, तब भी यह मांग उठी थी कि शहर से मंत्री पद दिया जाए, लेकिन पूरा कार्यकाल बीत जाने के बावजूद मंत्री पद की घोषणा नहीं की गई. इस दौरान वरिष्ठ बीजेपी नेता और विधायक अजय विश्नोई लगातार इसको लेकर काफी मुखर रहे.

बीजेपी की सीटें बढ़ने से बढ़ा महत्व
दरअसल, महाकौशल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 38 विधानसभा सीट में से बीजेपी ने 21 सीट और कांग्रेस ने 17 सीट पर जीत हासिल की. पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस ने 24 सीट पर और बीजेपी ने 13 सीट पर जीत का परचम लहराया था. कहा जा रहा है कि इस बार बीजेपी की सीटें बढ़ीं है तो महत्व भी बढ़ा गया है.

ये भी पढ़ें:

MP Politics: हरदीप सिंह डंग को मंत्री न बनाने पर कांग्रेस का BJP पर हमला, बोली- 'पार्टी का सिख विरोधी चेहरा उजागर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget