एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर के SBI वाईएन रोड परिसर में लगी भीषण आग, पांच ATM और दो पासबुक मशीनें जलकर खाक

MP News: इंदौर में वाईएन रोड पर तुकोगंज थाने के पास शनिवार की रात एटीएम बूथ की कई मशीनों में आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, इसमें लाखों रुपये की नगदी जलने की अशंका है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में शनिवार (2 मार्च) की रात आगजनी की एक बड़ी घटना हुई. यहां यशवंत निवास रोड पर एसबीआई परिसर में शनिवार देर रात पांच एटीएम और दो पासबुक प्रिंटिंग मशीनें जलकर खाक हो गईं. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.

शनिवार रात करीब 11:30 बजे लोगों ने देखा कि वाईएन रोड पर तुकोगंज थाने के पास स्थित एटीएम बूथ से तेज लपटें और धुआं निकल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग एटीएम से पैसे निकालने आए थे और उन्होंने एक एटीएम मशीन से धुआं निकलते देखा. इसके बाद परिसर में आग लगी जिसने अन्य एटीएम मशीनों को भी अपने लपेटे में ले लिया.

लाखों रुपये की नकदी जलने की अशंका
आग देखकर लोगों ने फायर फाइटर का इस्तेमाल किया और मशीन में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन इसी बीच आग की भयानक लपटें अन्य मशीनों तक फैल गईं थी. घटना में लाखों रुपये की नकदी जलकर खाक होने का अंदेशा लगाया जा रहा है. बाद में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना की जानकारी बैंक अधिकारियों को भी दी गई है. 

पहले भी हुई ऐसी घटना
इससे पहले इंदौर के जाम गेट पर कुछ दिन पहले कार में अचानक आग लग गई थी. आग लगने के बाद तीनों छात्र कार से निकालकर भागे और जान बचाई. वहीं देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई. दरअसल यह पूरी घटना इंदौर के महू मंडलेश्वर मार्ग की है, जहां पिछले शुक्रवार को तीनों छात्र खरगोन से इंदौर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि कार अमन पटेल नाम के छात्र की थी. जाम गेट के पास इस कार में अचानक आग लग गई. वहीं कार सवार जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार जलकर राख हो चुकी थी. 

दरअसल आजकल जो कार आ रही हैं, उसमें ज्यादातर लोग कार को मॉडिफाई कर लेते हैं, हो सकता है मॉडिफाई करने की वजह से कार के बेसिक फीचर में कुछ बदलाव आ जाए, लेकिन इस तरीके से की गई वायरिंग भी आग का कारण बन सकती है. कंपनी बाहर से मॉडिफिकेशन करवाने के लिए मना करती है, लेकिन आजकल मार्केट में सस्ते दामों में कार मॉडिफाई की जा रही है. ओपन वायरिंग की वजह से इस तरह शॉर्ट सर्किट होने की घटनाएं बढ़ जाती है. 

ये भी पढ़ें: Lock Sabha Election 2024: 'मुझे भी गिलहरी की तरह...', लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर बोले शिवराज सिंह चौहान

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget