एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, अपराधों को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Bhopal News: महिला कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. विभा पटेल ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

MP News: मध्य प्रदेश में महिला अपराध के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. आज (शुक्रवार) महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस्तीफे की मांग की. महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की व्यवस्था संभाल पाने में अक्षम साबित हो रहे हैं. प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

दो दिन पहले इंदौर में आर्मी अफसरों की महिला मित्र से कथित गैंगरेप जैसी संगीन वारदात हुई है. उन्होंने कहा कि मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव को अब इस्तीफा दे देना चाहिए. महिला कांग्रेस के ज्ञापन में बतााया गया मध्य प्रदेश सदैव शांति का टापू रहा है.

पिछले कुछ वर्षों में शांति के टापू पर अपराधों का ग्राफ बड़ी तेजी से बढ़ा है. कानून व्यवस्था संभालने में मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के प्रयास नाकाफी हैं. युवाओं तक आसानी से नशीले पदार्थों का पहुंचना और नशा कारोबारियों पर लगाम नहीं कसना पुलिस के साथ प्रशासनिक तंत्र की भी नाकामी है.

महिला कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

विभा पटेल ने कहा कि हाल में दो घटनाओं ने प्रदेशवासियों के मन को विचलित कर दिया है. पहली घटना धार्मिक नगरी उज्जैन की है. शहर के व्यस्ततम चौराहे पर एक गरीब महिला का रेप किया गया. राहगीर ने गरीब महिला की इज्जत बचाने के स्थान पर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया.

विभा पटेल के मुताबिक, दूसरी घटना संस्कारधानी जबलपुर की. कॉलेज की छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर जबरन पैसों की वसूली की गई. करोड़ों की लागत से साइबर पुलिस मुख्यालय सफेद हाथी साबित हुआ. उन्होंने कहा कि अपराध पर लगाम कसने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सरकार की मदद करने को तैयार हूं.

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार के 9 महीने पूरे, क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget