एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस नेताओं को पाकिस्तान से...', उज्जैन में विपक्ष पर जमकर बरसे CM मोहन यादव

MP Lok Sabha Chunav 2024: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को पाकिस्तान से समर्थन मिलता है. वहीं अब कांग्रेस ने सीएम के बयानों पर पलटवार किया है.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया. उन्होंने उज्जैन उत्तर में रोड शो के माध्यम से लोगों से वोट मांगे. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस भले ही भारत से लड़ रही हो, मगर पाकिस्तान के नेता इन्हें जिताने और समर्थन की बात कहते हैं.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन जिले की उत्तर विधानसभा में रोड शो किया. महाकाल घाटी से रोड शो शहर के पटनी बाजार, गोपाल मंदिर आदि इलाकों से गुजरा. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कांग्रेस के नेताओं को पाकिस्तान से समर्थन मिलता है.' उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जनहितैषी कार्यों को लेकर जनता से वोट मांगे. 

कांग्रेस ने किया पलटवार
वहीं शहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो होने से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने मंच लगाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्वागत किया. वहीं अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जब चुनाव हारने लग जाती है तो पाकिस्तान का नाम लेकर बयान देने लग जाती है. 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही यहां कह चुके हैं कि मध्य प्रदेश की 10 से 12 सीट कांग्रेस जीतने वाली है. दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह दावा किया है कि प्रदेश की सभी 29 सीट पर कमल खिलेगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान महाकाल के पक्के भक्त हैं. चुनाव परिणाम के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार गरीब, किसान, मध्यम वर्ग की परिवार का जीवन बदलने की कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के लिए CM मोहन यादव के शहर में मुस्लिम मांग रहे वोट, कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget