एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: इंदौर में कांग्रेस कैसे देगी BJP को टक्कर? उम्मीदवार भी तय नहीं, ऐसे रहे अब तक के आंकड़े

MP Lok Sabha Elections 2024: इंदौर में कांग्रेस की तरफ से अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है. वहीं बीजेपी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है. इंदौर से कांग्रेस को 7 बार हार मिल चुकी है.

Lok Sabha Election 2024: इंदौर में जहां बीजेपी ने अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देकर उन पर अमल करना शुरू कर दिया है. वहीं लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद भी कांग्रेस की तरफ से इंदौर में कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है. इसका बड़ा कारण है इंदौर से कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए कोई बड़े नेता का नाम उभरकर सामने नही आना. दरअसल सत्यनारायण पटेल पहले लोकसभा चुनाव लड़े और हारे, उसके बाद पंकज संघवी भी लड़े और हारे अब बीजेपी में हैं.  

सत्यनारायण पटेल चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके है. वहीं पंकज संघवी ने 3 दिन पहले बीजेपी का दामन थाम लिया है. इधर पहले बात चली थी कि भंवर सिंह शेखावत आकर चुनाव लड़ेंगे. लेकिन उन्होनें कहा कि मैं बदनावर में ही ठीक हूं मेरी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है. 

अक्षय कांति बम का नाम आया सामने 
ऐसे में अब केवल अक्षय कांति बम की ओर नेता टकटकी लगाकर देख रहे हैं. इंदौर से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने बीते दिनों एक बैठक का आयोजन किया. जिसमें संभावित नाम पर विचार किया गया. लेकिन यहां कार्यकर्ताओं की मांग थी कि इंदौर से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को चुनाव लड़वाया जाए. वहीं अक्षय कांति बम के नाम पर भी सहमति बनी है लेकिन फिलहाल ये विचार ही चल रहा है अंतिम नाम सामने आना बाकी है.

35 साल से बीजेपी के कब्जे में इंदौर की सीट
इंदौर की लोकसभा सीट की बात करें तो ये सीट बीजेपी के कब्जे में बीते 33 सालों से है. कांग्रेस में अब इस बार बलि का बकरा बनने के लिए कोई भी नेता सामने नहीं आ रहा. क्योंकि नेताओं के सामने हार का मुंह देखने का संकट खड़ा है. पहले सुमित्रा महाजन यहां से 7 बार की सांसद रहीं और अब 2019 में शंकर लालवानी ने बीजेपी की जीत के सिलसिले को बनाए रखा है. वहीं राम मंदिर और सीएए जैसे मुद्दों के बाद बीजेपी पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़त लेती नजर आ रही है.

हालांकि ये बात ओर है कि कांग्रेस इसे चुनौती नहीं मानती है. शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने आश्वस्त किया कि इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी, प्रदेश व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विश्वास पर खरा उतरेगी. इंदौर का कार्यकर्ता संघर्ष से ना डरा है ना कभी डरेगा हम अपना खून पसीना बहाने से पीछे नहीं हटेंगे.

यह भी पढ़ें: MP Board Exam 2024: 'आपको भगवान की कसम है मास्टर जी पास कर देना...,' बोर्ड परीक्षा में छात्र ने कॉपी में लिखा नोट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget