एक्सप्लोरर

एमपी में लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी, 116 प्रेक्षकों की निगरानी में होगी काउंटिंग

MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें 4 जून को आने परिणाम पर टिकी हैं. काउंटिंग से पहले मध्य प्रदेश की सभी मतगणना स्थलों पर तैयारियां पूरी हो गई हैं.

MP Lok Sabha Election 2024 Result Date: लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए अब महज दो दिन से भी कम समय ही शेष रह गया है. चार जून को प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना होगी. मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. 

इसी सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने तेज गर्मी के मद्देनजर मतगणना स्थल पर कूलर, पंखे, ठंडा पानी, मेडिकल किट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए.

इन चीजों की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा. मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या के साथ सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली.

इसके अलावा उन्होंने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया, साथ में मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि से चर्चा की. प्रतिनिधियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और सीसीटीवी से स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा. उन्होंने मीडिया सेंटर में टीवी, कंप्यूटर, इंटरनेट, पानी, कूलर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अनुपम राजन ने बताया कि 4 जून को प्रदेश के सभी 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है. मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. साथ ही मतगणना के बाद भी शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं. 

116 प्रेक्षकों की निगरानी में होगी काउंटिंग
मुख्य निर्वाचन पदाधिकार राजन ने बताया कि 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश में 116 मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं. ये प्रेक्षक अन्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी हैं. 

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों कीनिगरानी में मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें: Indore News: नगर निगम घोटाले में दो पूर्व कमिश्नरों के खिलाफ होगी जांच, कैलाश विजयवर्गीय ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget