एक्सप्लोरर
Lok Sabha Election: नकुलनाथ इस दिन भरेंगे नामांकन, 27 मार्च को कमलनाथ के साथ करेंगे रैली
MP Lok Sabha Elections: छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ 27 मार्च को नामांकन रैली करेंगे, जिसमें कमलनाथ भी शामिल होंगे. कांग्रेस ने इस बार भी नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से ही अपना उम्मीदवार बनाया है.

नकुलनाथ, फाइल फोटो
Source : @NakulKNath
MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में पार्टियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. जिन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है वे जनता के बीच जा रहे हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ 26 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
वहीं नकुलनाथ 27 मार्च को नामांकन रैली करेंगे. ये रैली श्याम टाकीज राम मंदिर से निकलेगी. जानकारी के मुताबिक इस रैली में पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से ही उम्मीदवार बनाया है.
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
Source: IOCL























