एक्सप्लोरर

PM नरेंद्र मोदी कहां खर्च करते हैं अपनी सैलरी? मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताई ये बात 

MP Lok Sabha Election 2024: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दल लोगों को आकर्षित करने के लिए नए-नए बयान दे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते नरेंद्र मोदी ने खुद को मिलने वाले वेतन को गरीबों और गंगा मां की सेवा करने के लिए न्योछावर कर दिया.

देवास जिले के सोनकच्छ में बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने भाषण में ये बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया है. जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय उन्हें जो वेतन मिलता था, उसे कमजोर वर्ग के लोगों के बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते थे. निर्धन विद्यार्थियों की स्कूल और कॉलेज की फीस भर देते थे.

सीएम ने आगे कहा, "जब प्रधानमंत्री बने तो उन्हें जो वेतन मिल रहा है, वह गंगा मां की सेवा के लिए समर्पित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो वस्त्र पहनते हैं और जो उन्हें उपहार आते हैं, उनकी भी नीलामी करवा कर वह राशि गंगा मां की सेवा के लिए दे देते हैं." मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपना खुद का घर तक नहीं है. 

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी पर हो रहा चुनाव- कांग्रेस

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी, राज्य में बढ़ रहे अपराध को लेकर हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी हमेशा से चुनाव में मुद्दा भड़काने की कोशिश करती है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी आम सभा में मुद्दे से भटक रहे हैं. राजनीति में दिखावे और वास्तविकता में काफी अंतर होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वस्त्र की नीलामी से मध्य प्रदेश के युवा बेरोजगार और किसान का क्या लेना-देना है? इस बात को भी मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- देवास के खेड़ा माधवपुर में फैली अजीब बीमारी से लोगों में दहशत, CM के निर्देश पर भोपाल-इंदौर से पहुंची टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget