एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election: चौथे चरण में सीएम मोहन यादव की साख दांव पर, उज्जैन संभाग की इन 4 सीटों पर नजर

MP Lok Sabha Election 2024 4th Phase: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में एमपी की 8 सीटों पर मतदान जारी है. इस बार सबकी नजर सीएम यादव के क्षेत्र उज्जैन पर टिकी हैं. BJP ने यहां पर नया सियासी प्लान बनाया है.

MP Lok Sabha Election 2024: उज्जैन संभाग की चार लोकसभा सीटों पर पूरे मध्य प्रदेश की नजर है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संभागीय मुख्यालय उज्जैन से प्रतिनिधित्व करते हैं, इसी वजह से आज सोमवार (13 मई) हो रहे मतदान पर सभी राजनेताओं की नजर है.

लोकसभा चुनाव 4 जून को परिणाम आएगा. यह परिणाम मालवा में बीजेपी की राजनीति और कांग्रेस के भविष्य को तय करेंगे. सोमवार को उज्जैन आलोट लोकसभा सीट के अलावा उज्जैन संभाग की देवास-शाजापुर, रतलाम-झाबुआ, मंदसौर-नीमच लोकसभा सीट पर भी मतदान चल रहा है. 

बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने की फिराक में कांग्रेस
यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. सीएम मोहन यादव उज्जैन से प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि उज्जैन संभाग को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. इस बार बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस नई रणनीति के साथ नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है.

उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट
उज्जैन आलोट लोकसभा सीट पर कांग्रेस से महेश परमार और बीजेपी से अनिल फिरोजिया चुनाव लड़ रहे है. दोनों साल 2018 के विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हो चुके हैं.

यहां से अनिल फिरोजिया दूसरी बार मैदान में उतरे हैं. वहीं विधायक महेश परमार को पहली बार लोकसभा का टिकट मिला है. साल 2018 में महेश परमार बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को चुनाव हराकर विधायक बने थे.

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट
इस लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके सामने भारतीय जनता पार्टी की दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी अनीता नागर चौहान चुनाव लड़ रही है. उनके पति प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. दूसरी तरफ भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया विधायक है.

मंदसौर-नीमच लोकसभा
मंदसौर लोकसभा सीट पर तीसरी बार सुधीर गुप्ता बीजेपी की ओर से अपना भाग्य आजमा रहे हैं. वह दो बार कांग्रेस से चुनाव जीत चुके हैं. इस बार गुर्जर वोट बैंक पर सेंध लगाने के लिए उज्जैन जिले की खाचरोद से पूर्व विधायक रह चुके दिलीप सिंह गुर्जर को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर है.

देवास-शाजापुर लोकसभा सीट
देवास शाजापुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधाकिशन मालवीय के पुत्र राजेंद्र मालवीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी बार महेंद्र सिंह सिसोदिया पर विश्वास जताया है. वर्तमान में महेंद्र सिंह सिसोदिया सांसद है.

ये भी पढ़ें: उज्जैन में चुनाव अधिकारी ही कर रहे थे बीजेपी का प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी ने CM से लगाई ये गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget