एक्सप्लोरर

MP Urban Body Election 2022 : नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज थमेगा, राजनीतिक दलों ने झोंकी पूरी ताकत, यहां-यहां डाले जाएंगे वोट

MP News: नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 जुलाई को होगा, इसके लिए आज शाम पांच बजे चुनावी प्रचार अभियान थम जाएगा. पहले चरण में 11 नगर निगम और 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषदों में होगा मतदान.

MP Nagariy Nikay Chunav 2022: मध्य प्रदेश (MP) में नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Baody Election 2022) के प्रथम चरण का मतदान (First Phase Election) छह जुलाई को होगा. इसके लिए चुनाव प्रचार अभियान (Election Campaign) शाम पांच थम जाएगा. प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर जोर-शोर से प्रचार और रोड शो (Road Show) कर रही हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में आज तूफानी दौरे पर हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) नेता कमलनाथ (Kamalanath), दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) भी अपने प्रत्याशियों के लिए प्रदेश के कई जिलों में चुनावी प्रचार कर रहे हैं.

कहां-कहां होगा मतदान 

नगरीय निकाय चुनाव में मतदान करने को लेकर जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है. छह जुलाई को 11 नगर निगम और 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के लिए 13 हजार मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान कर सकेंगे. 

ऐसे डाले जाएंगे वोट

मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन के माध्यम से वोट डाले जाएंगे. राज्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में कुल 133 नगरीय निकायों के लिए महापौर और पार्षद पद के लिए मतदान होगा. इसके लिए 30 हजार ईवीएम का उपयोग किया जाएगा. प्रदेश में 55 हजार ईवीएम उपलब्ध हैं लेकिन 30 हजार मशीनों से चुनाव करवाया जाएगा. बाकी ईवीएम इमरजेंसी के लिए रखी जाएंगी. 

चुनाव पर इसलिए भी नजर

प्रदेश के भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सतना और सिंगरौली में महापौर का चुनाव होना है. ये वो जगहें हैं जहां सभी दलों की निगाह रहेगी. इन चुनाव में मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइन के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- MP में निकाय चुनाव के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, कहा- इंदौर गलत हाथों में न जाए 

चुनावी को लेकर ऐसी की गई है तैयारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. मंकरद देउसर पुलिस कमिश्नर ने कहा, ''मध्य प्रदेश में चुनाव चल रहा है और चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन सख्त है. सुरक्षा बढ़ाई गई है. सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट होने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है. बुधवार को होने वाले प्रथम चरण के नगरीय निकाय मतदान को लेकर संवेदनशील और अति संवेदशील केद्रों पर पुलिस सहित अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा. इसके अलावा पेट्रोलिंग वाहन और सोशल मीडिया सेल को एक्टिव किया गया है.''

यह भी पढ़ें- MP Urban Body Election 2022: सागर के सर्किट हाउस में बीजेपी सांसद सुमित्रा वाल्मीकि से बेअदबी, कांग्रेस ने की एफआईआर की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget