एक्सप्लोरर

MP Politics: एमपी में अंबेडकर जयंती पर शराब दुकानें बंद करने की मांग, दिग्विजय सिंह ने भी किया समर्थन

MP Liquir Shops: मध्य प्रदेश में केवल गांधी जयंती पर शराब दुकानें बंद होती हैं. कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर शराब दुकानें बंद होनी चाहिए.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में अब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) पर शराब की दुकानें (Liquir Shops) बंद करने की मांग उठ रही है. कांग्रेस की कमलनाथ (Kamalnath) सरकार में मंत्री रहे भोपाल से विधायक पीसी शर्मा (PC Sharma) ने यह मांग की है. उनकी इस मांग का पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी समर्थन किया है. बाबा साहब अंबेडकर का जन्मदिन 14 अप्रैल को मनाया जाता है. इस दिन सरकारी छुट्टी भी रहती है.

मध्य प्रदेश के महू में हुआ था जन्म
बता दें कि संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. यहां बाबा साहेब अम्बेडकर को समर्पित एक स्मारक है. इस स्मारक का उद्घाटन अंबेडकर जी की 100वीं जयंती पर 14 अप्रैल 1991 को मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा ने किया था. लगभग 4.52 एकड़ भूमि स्मारक से जुड़ी है.

केवल गांधी जयंती पर बंद होती हैं दुकानें
मध्य प्रदेश में अब तक केवल गांधी जयंती पर शराब की दुकानें बंद रखी जाती हैं. अब कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने ट्वीट करके कहा है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर शराब की दुकाने बंद होनी चाहिए. विधायक पीसी शर्मा ने कहा है कि जैसे अन्य त्योहारों पर शराब की दुकानें बंद होती हैं, वैसे ही भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भी उनके सम्मान में 14 अप्रैल को शराब दुकान बंद की जानी चाहिए. वह इस विषय में भोपाल के आबकारी कमिश्नर से मांग भी कर रहे हैं.

यहां बता दें कि पिछले साल मध्य प्रदेश में शराबबंदी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ था. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लगातार राज्य में शराबबंदी को लेकर आंदोलन कर रही थीं. लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सुलह-समझौते के बाद वे शराब दुकानों के साथ चलने वाले अहातों को बंद करने की बात पर मान गईं. इसके बाद 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के सभी शराब अहाते बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, मंदिर और हॉस्टल से 100 मीटर के दायरे में आने वाली शराब दुकानों को भी शिफ्ट किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मिनी कुंभ जैसा नजारा, हाईटेक सिक्योरिटी के इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget