एक्सप्लोरर

MP News: अतीक अहमद-अशरफ हत्याकांड पर कमलनाथ बोले- 'यह किसी व्यक्ति या पार्टी का प्रश्न नहीं बल्कि...'

Atiq Ahmed Shootout: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आमसभा में आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार पर सवा तीन लाख करोड़ रूपये का कर्ज है. कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए शिवराज सिंह चौहान कर्ज ले रहे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने अतीक अहमद (Atiq Ahmed)और अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की हत्या को लेकर कुछ सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने यह भी पूछा है कि देश की जनता जानना चाहती है कि हमलावर आठ लाख के हथियार कहां से लाए थे? पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को देवास जिले के खातेगांव में आम सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे पत्रकार वार्ता में पहुंचे. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  पर निशाना साधा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 साल से खातेगांव में बीजेपी के विधायक चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन खातेगांव के हालत बेहद बदतर है.

आदिवासी परिवार हत्याकांड पर उठाए सवाल
कमलनाथ ने नेमावर में हुए आदिवासी परिवार के सामूहिक हत्याकांड को लेकर भी सवाल खड़े किए. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा गया कि अतीक अहमद और अशरफ अहमद हत्याकांड को लेकर वे क्या सोचते हैं? इस सवाल के जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह किसी व्यक्ति या पार्टी का प्रश्न नहीं है. यह देश की जनता इस घटना को कैसे लेती है? यह विचारणीय प्रश्न है. पहली बार लोगों ने टेलीविजन पर हत्या को लाइव देखा है. उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होना थी चाहिए कि हत्यारे कौन थे? कहां से आए थे और किसके कहने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया? उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की भी जांच होना चाहिए कि आठ लाख रुपये के हथियार हमलावर कहां से और कैसे लाए थे?

मध्य प्रदेश में एक करोड़ बेरोजगार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा के बाद आम सभा को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से कहा कि मध्यप्रदेश में एक करोड़ युवा बेरोजगार है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में केवल चार लाख बेरोजगारों का पंजीयन है. युवा बेरोजगार पंजीयन तक नहीं कराना चाहते हैं. 

शिवराज सरकार ब्याज चुकाने के लिए ले रही है कर्ज 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आमसभा में आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार पर सवा तीन लाख करोड़ रूपये का कर्ज है. कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्ज ले रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि है कार्य बड़ी-बड़ी योजनाओं के लिए कर्ज लिया गया है. उन योजनाओं पर करोड़ों खर्च किया गया और ठेकेदारों को 25% एडवांस राशि देकर उनका कमीशन भी ले लिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में मध्य प्रदेश की पहचान माफिया, मिलावट, भ्रष्टाचार वाले प्रदेश के रुप में बताई है. उन्होंने यह भी कहा कि कृषि को फायदे का व्यापार बनाने का दावा करने वाली बीजेपी सरकार किसानों के हित में निर्णय भी नहीं ले सकी है.

यह भी पढ़ें : MP News: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- 'सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र और हिंदू संस्कृति है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget