एक्सप्लोरर

Watch: चर्चा में है MP के IPS अफसर का 'पतंग डांस', 'हर-हर शंभू' पर थिरकते दिखे, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

शहडोल के पुलिस लाइन ग्राउंड में मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया था. इसमें शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर और जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान अधिकारियों ने पतंगबाजी भी की.

Jabalpur IPS Officer Dance Video: मध्य प्रदेश के एक एडीजीपी स्तर के सीनियर आईपीएस अधिकारी के डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है. मकर संक्रांति पर यह आईपीएस अधिकारी पतंग उड़ाते हुए 'शिव शंभू' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं.

अलग अंदाज में मनाया मकर संक्रांति का पर्व
बता दें कि मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा सहित अन्य पवित्र नदियों में श्रद्धा की डुबकी लगाई. इस दौरान स्नान-दान के साथ लोगों ने जमकर पतंगबाजी भी की. मंदिरों और तीर्थ स्थानों में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. इसी बीच एक आईपीएस अधिकारी के अलग अंदाज में मकर संक्रांति का पर्व मनाने का वीडियो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. शहडोल ज़ोन के आईजी आईपीएस अधिकारी डीसी सागर (ADGP) ने बड़े अलग अंदाज में मकर संक्रांति का पर्व मनाया. 

आईपीएस डीसी सागर ने पतंग की डोर के साथ 'हर हर शंभू' गाने पर जमकर डांस किया. उनके डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पतंगबाजी ने जीता सबका दिल
दरअसल, शहडोल के पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिसकर्मियों ने मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यक्रम रखा था. इसमें शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर और जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान अधिकारियों ने पतंगबाजी भी की. डीसी सागर ने तो पूरे कार्यक्रम में उत्साह भर दिया. उन्होंने खास अंदाज में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी कर सभी का दिल जीत लिया. एडीजीपी डीसी सागर हर हर शंभू गाने पर डांस करते हुए पतंगबाजी कर रहे थे, जिसका वीडियो वहीं मौजूद शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. डांस के साथ पतंगबाजी कर रहे आईपीएस अधिकारी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छा गया है.

1992 बैच के आईपीएस अफसर हैं डीसी सागर
यहां बता दें कि 1992 बैच के आईपीएस अफसर डीसी सागर अपनी फिटनेस को लेकर पूरे डिपार्टमेंट के लिए मिसाल बने हुए हैं. डीसी सागर पुलिस डिपार्टमेंट में सबसे फिट अफसर में गिने जाते हैं. ADGP सागर का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था. उनके पिता आर्मी में थे और मां हाउसवाइफ. उनकी स्कूलिंग तमिलनाडू, दिल्ली और जम्मू में हुई. दिल्ली के हंसराज कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स के बाद उन्होंने एलएलबी की भी पढ़ाई की. इसके बाद वे 1992 बैच में IPS बने और मसूरी में ट्रेनिंग करने के बाद पहली पोस्टिंग बतौर SDOP नीमच में ज्वाइन की.

यह भी पढ़ें: Politics: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह ने कमलनाथ को लेकर किया अमर्यादित भाषा का प्रयोग, कांग्रेस ने कैबिनेट से बर्खास्त करने की रखी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget