एक्सप्लोरर

MP News: एमपी में व्यापारियों के विरोध के आगे झुकी सरकार, ट्रेड लाइसेंस फीस बढ़ाने का आदेश हुआ वापस

Trade License Fee: राज्य सरकार ने ट्रेड लाइसेंस फीस के लिए पूरे प्रदेश में एक समान नियम बनाते हुए इसकी अधिकतम सीमा 50 हज़ार रुपये तक कर दी थी. इससे राज्य के व्यापारी वर्ग में आक्रोश का माहौल था.

Jabalpur News : मध्य प्रदेश में व्यापारियों के तीव्र विरोध के चलते शिवराज सरकार (Shivraj Governament) ने ट्रेड लाइसेंस फीस (Trade License Fee) के मामले में अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. सरकार ने इससे जुड़ा अपना चार दिन पुराना आदेश वापस ले लिया है. इस मामले में राज्य भर के तमाम व्यापारिक संगठनों ने सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज कराया था.

इंदौर के मेयर ने लागू करने से किया था इन्कार
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तो अपने शहर में इस आदेश को लागू करने से इंकार कर दिया था. दरसअल, राज्य सरकार ने ट्रेड लाइसेंस फीस के लिए पूरे प्रदेश में एक समान नियम बनाते हुए इसकी अधिकतम सीमा 50 हज़ार रुपये तक कर दी थी. इससे राज्य के व्यापारी वर्ग के लोगों में आक्रोश का माहौल था. 

सरकार का आया यह आदेश
मंगलवार 25 अप्रैल को जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि नगरीय विकास एवं आवास द्वारा 21 अप्रैल 2023 मध्य प्रदेश राजपत्र में प्रदेश के नगरों की सीमाओं के भीतर कोई व्यापार करने के लिए मध्य प्रदेश नगर पालिका (व्यापार अनुज्ञापन) नियम, 2023 अधिसूचित किया गया था. राज्य शासन इस नियम के क्रियान्वयन को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए स्थगित करता है.

इन नियमों के लागू होने के पूर्व जिन नगरीय निकायों द्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 अथवा मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार निकाय स्तर पर व्यापार विनियमन के लिए व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) जारी करने के लिए निर्धारित शुल्क पूर्वानुसार लागू रहेंगे.

क्या था पुराना आदेश
दरअसल, राज्य सरकार द्वारा 21 अप्रैल को मध्य प्रदेश के किसी भी शहर की नगर निगम सीमा में व्यापार करने के लिए सलाना 50 हजार तक ट्रेड लाइसेंस फीस निर्धारित कर दी गई थी. इसके अलावा वाहनों में एक जगह खड़े होकर या घूम-घूमकर व्यापार करने वालों को भी ट्रेड लाइसेंस फीस देना अनिवार्य कर दिया गया था. यह शुल्क नगर निगम द्वारा वसूल किया जाता है.

व्यापारिक संगठनों ने जताया था विरोध
नए प्रावधान में सड़क की चौड़ाई, परिसर, गुमटी और वाहन के आधार पर ट्रेड लायसेंस फीस लगाई गई थी. इसमें दो साल में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान भी किया गया था. इसके बाद कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सहित कई व्यापारिक संगठनों ने राज्य सरकार द्वारा ट्रेड लाइसेंस का शुल्क बढ़ाये जाने का विरोध किया था.

यह भी पढ़ें : MP News: एमपी में एयरप्लेन के जरिए तीर्थदर्शन, बुजुर्ग दंपति को जुदा करेगी सरकार की यह योजना, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget