एक्सप्लोरर

उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, घाटों पर पूजा-अर्चना बंद, लोगों को अलर्ट कर रहे होमगार्ड

Ujjain Weather News: मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास और उज्जैन में लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से शिप्रा नदी में उफान आ गया है. घाटों तक नदी का पानी पहुंच गया है.

Ujjain Rainfall: इंदौर, देवास और उज्जैन में लगातार हो रही बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. शिप्रा नदी के घाटों पर पानी  आ जाने से जिला प्रशासन ने पूजा अर्चना पर रोक लगा दी है.

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शिप्रा नदी का जलस्तर और बढ़ेगा. बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद है. सुरक्षा कर्मियों को घाटों पर तैनात कर दिया गया है. अनाउंसमेंट कर घाटों के आसपास रहने वाले लोगों को सचेत किया जा रहा है. 

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शिप्रा नदी उफान पर होने की वजह से धार्मिक कार्यों में रुकावट पैदा हो गयी है. जिला प्रशासन का अमला घाटों के आसपास नजर रख रहा है. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं. शिप्रा नदी में पानी का उतार-चढ़ाव जारी है. पानी बढ़ने से घाटों के आसपास मंदिरों में भी जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई थी.

कलेक्टर ने किया शिप्रा के घाटों का निरीक्षण

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शिप्रा नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है. स्वयं घाटों का निरीक्षण करने के लिए शिप्रा तट पर पहुंचे थे. शिप्रा नदी का छोटा पुल जलमग्न होने की वजह से मार्ग को रोक दिया गया है. इंदौर और देवास में हो रही बारिश पर भी जिला प्रशासन की नजर है.

बाढ़ के खतरे से श्रद्धालुओं को कर रहे अलर्ट

होमगार्ड के सुरक्षाकर्मियों को घाटों पर तैनात किया गया है. दूरबीन के जरिए भी घाटों पर काफी दूर तक नजर रखी जा रही है. श्रद्धालुओं को अनाउंसमेंट के माध्यम से भी सतर्क किया जा रहा है. बताया जाता है कि तीन दिनों में दो बार शिप्रा नदी का जलस्तर ऊपर नीचे हुआ है.

Watch: खरगोन में तीन घंटे की बारिश से हाहाकार? बांकुर नदी की बाढ़ में बह गया नगरपालिका का टैंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
MP में सियासी घमासान: CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘दो कौड़ी का’, कांग्रेस ने की माफी की मांग
एमपी के CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘दो कौड़ी का’, कांग्रेस ने की माफी की मांग
MP में बदला मौसम का मिजाज, रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान; बिजली गिरने की भी संभावना
MP में बदला मौसम का मिजाज, रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान; बिजली गिरने की भी संभावना
MP के शिवपुरी में आवारा कुत्ते का आतंक, नगर पालिका प्रभारी की पत्नी समेत 60 लोगों को काटा
एमपी के शिवपुरी में आवारा कुत्ते का आतंक, नगर पालिका प्रभारी की पत्नी समेत 60 लोगों को काटा

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: ईरान की नई धमकी! क्या बंद होगा बाब अल-मंदेब? | Hormuz | Trump
CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुस्से में लाल हुए ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार, बोले - 'तुम पागल हो गए हो, तुम्हें पता भी है...'
गुस्से में लाल हुए डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार, बोले - 'तुम पागल हो गए हो...'
बीड में बड़ा एक्शन, NEET पेपर लीक के आरोपी पीवी कुलकर्णी के निर्माणाधीन आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर
बीड में बड़ा एक्शन, NEET पेपर लीक के आरोपी पीवी कुलकर्णी के आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर
वंदे मातरम गाने को लेकर मचा बवाल, अब आया शशि थरूर का रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगता है ये...'
वंदे मातरम गाने को लेकर मचा बवाल, अब आया शशि थरूर का रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगता है ये...'
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
Obsession BO Collection Day 4: 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बनी 'ऑब्सेशन', 4 दिन में कमाया 28.57% प्रॉफिट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बनी 'ऑब्सेशन', 4 दिन में कमाया 28.57% प्रॉफिट
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के सारे दावे फेल, मॉनसून की नहीं हुई एंट्री, क्या गर्मी करती रहेगी टॉर्चर?
मौसम विभाग के सारे दावे फेल, मॉनसून की नहीं हुई एंट्री, क्या गर्मी करती रहेगी टॉर्चर?
स्विट्जरलैंड से आया 1.5 लाख का चालान, 1 साल बाद नोटिस देखकर उड़ गए भारतीय टूरिस्ट के होश
स्विट्जरलैंड से आया 1.5 लाख का चालान, 1 साल बाद नोटिस देखकर उड़ गए भारतीय टूरिस्ट के होश
AI की यह आदत नहीं आ रही लोगों को पसंद, स्टडी में खुल गई पोल
AI की यह आदत नहीं आ रही लोगों को पसंद, स्टडी में खुल गई पोल
Embed widget