एक्सप्लोरर

शॉट सर्किट से घर में लगी आग, मदद के लिए चिल्लाता रह गया दिव्यांग, जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

MP Fire: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी कस्बे में रविवार को एक दुखद घटना में एक दिव्यांग व्यक्ति की जलकर मौत हो गई. उसका नाम राजपूत था. वह अपने घर में आग लगने पर भाग नहीं पाया.

Narmada Puram Fire: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी कस्बे में रविवार को एक दुखद घटना में एक दिव्यांग व्यक्ति की जलकर मौत हो गई. मृतक की पहचान राजपूत के रूप में हुई है. राजपूत अपने दोनों पैर खो चुका था. राजपूत अपने घर में आग लगने पर भागने में असमर्थ रहा, जिसके कारण वह फंस गया और उसकी मौत हो गई.

इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि आग नेहरूगंज इलाके में तड़के साढ़े तीन से चार बजे के बीच लगी. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि राजपूत के कच्चे घर में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी.

दिव्यांग अपने कमरे में सो रहा था 

कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पास के दो घरों तक फैल गईं. हालांकि, आस-पास के घरों में रहने वाले लोग, जिनमें उनका परिवार भी शामिल था, भागने में कामयाब रहा. लेकिन राजपूत को सुरक्षित नहीं निकाला जा सका क्योंकि आग ने उस कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें वह सो रहा था.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और इटारसी, होशंगाबाद और ऑर्डनेंस फैक्ट्री से लगभग 20 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची. टीम को आग पर पूरी तरह काबू पाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा.

आग की लपटें तेजी से फैलने से पड़ोसी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा, जिसमें वकील रवि सावडकर और अजय गंगराड़े के घर भी शामिल थे. घर में रखा सामान जलकर राख हो गया. अधिकारी ने कहा, "इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की जान नहीं गई, न ही कोई घायल हुआ. सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए थे."

मृतक राजपूत के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह सो रहा था. राजपूत ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन इससे पहले कि उसकी पत्नी और दो बेटियां पहुंच पातीं, आग ने उसके कमरे को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़े:  8वीं क्लास में फेल हुआ तो बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget