एक्सप्लोरर

Kuno National Park: कूनो के जंगल में छोड़ी गई मादा चीता, अब दो नर चीतों के साथ पर्यटक कर सकेंगे 'वीरा' का दीदार

MP News: मादा चीता वीरा को छोड़ने से तीन दिन पहले ही दो नर चीतों अग्नि और वायु को भी नेशनल पार्क के अहेरा पर्यटन क्षेत्र के अंतर्गत पारोंड वन रेंज में छोड़ा गया है. पर्यटक अब इन चीतों को देख सकेंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बुधवार को एक और मादा चीता वीरा को खुले जंगल में छोड़ा गया है. कूनो प्रबंधन ने बताया कि वीरा को नयागांव वन क्षेत्र में छोड़ा गया है, जिसे पीपलवाड़ी जोन में घूमने आने वाले पर्यटक देख सकेंगे. अब कूनो के खुले जंगलों में तीन चीता हो गए हैं, जिसमें दो नर और एक मादा है. इससे पहले छोड़े गए चीता अग्नि और वायु अलग-अलग घूम रहे हैं.

तीन दिन पहले ही दो नर चीतों अग्नि और वायु को भी नेशनल पार्क के अहेरा पर्यटन क्षेत्र के अंतर्गत पारोंड वन रेंज में छोड़ा गया है. बुधवार की शाम अग्नि की लोकेशन देवखो के जंगली क्षेत्र में मिली, जहां कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के पर्यटकों को भी अलर्ट किया गया है. पर्यटकों को प्रबंधन की ओर से कहा गया कि ज्यादा आगे न जाएं, यहां चीतों की लोकेशन ट्रैक की गई है. चीतों को जंगल में छोड़ा जाना 'चीता पुनरुत्पादन परियोजना' का हिस्सा है. इसके चलते अब पर्यटक निर्दिष्ट क्षेत्र में इन चीतों को देख सकेंगे.  

50 लग्जरी टेंट सिटी में रुके पर्यटक
कूनो नेशनल पार्क में 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले चीता उत्सव में देश-दुनिया से पर्यावरण और वन्यजीव विशेषज्ञ आ रहे हैं. पर्यटकों के लिए कूनो नेशनल पार्क में 50 लग्जरी टेंट सिटी तैयार किए गए हैं, जिसमें पर्यटक रुक रहे हैं. टेंट सिटी में पैरासिलिंग, हॉट एयर बैलून, फ्री फ्लाइटस, पैराग्लाइडिंग, साइलेंट डीजे, साइट की सुविधा भी है. 

कूनो में बनेगी देश की पहली चीता सफारी
कूनो नेशनल पार्क विंध्याचल पर्वत के उत्तरी किनारे पर स्थित है और इसका क्षेत्रफल 344.686 वर्ग किमी का है. इसका नाम चंबल नदी की एक सहायक नदी के नाम पर रखा गया है. वहीं अब कूनो नेशनल पार्क में देश की पहली चीता सफारी बनने बनने जा रही है. यहां पर पर्यटकों के लिए सेसईपुरा में कूनो नदी क्षेत्र को शामिल कर चीता सफारी विकसित की जाएगी. इसका प्रस्ताव सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास भेजा गया था, जिसे कूनो फेस्टिवल के पहले स्वीकृति मिल गई है. अब जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

MP Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल पर आया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget