एक्सप्लोरर

MP: खरगोन में किसानों ने 5 करोड़ रुपये की ठगी होने पर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

MP News: खरगोन के सनावद कृषि उपज मंडी के व्यापारी अनिल मालाकार चने की उपज खरीदकर फरार हो गया है. इस वजह से किसान अब पिछले नौ दिनों से बकाया राशि के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargone) जिले के सनावद में किसान अपने साथ हुई ठगी को लेकर परेशान हैं. किसान लगातार सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. बीते कई दिनों से सरकारी ऑफिस के चक्कर काट रहे किसानों ने अब मजबूर होकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया है. जिले में एक स्थानीय मंडी व्यापारी द्वारा करीब 200 किसानों से चने की उपज को लेकर करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी हुई है, जिसको लेकर किसानों ने यह अर्धनग्न प्रदर्शन किया है.

बता दें सनावद कृषि उपज मंडी के व्यापारी अनिल मालाकार चने की उपज खरीदकर फरार हो गया है. इस वजह से किसान अब प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले नौ दिनों से बकाया राशि के लिए किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं. धरने के नौवें दिन किसानों ने अनूठा प्रदर्शन किया और तहसील ऑफिस के सामने अर्धनग्न होकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा.

200 किसान हुए प्रभावित
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए 202 किसानों के चने की राशि जल्द दिए जाने की मांग की है. ज्ञापन में बताया गया कि "27 मई से किसान मंडी कार्यालय में धरना देकर बैठे हैं, लेकिन न ही मंडी प्रशासन और न ही इंदौर से आए मंडी आयुक्त द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर दिया गया. मंडी द्वारा मंडी प्रांगण के बाहर व्यापारियों को अवैध रूप से खरीदी करने का लाइसेंस दिया गया है. इसके बाद धड़ल्ले से किसानों का माल औने-पौने दाम में खरीदा जा रहा है. इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए."

किसानों ने दी चेतावनी
मंडी द्वारा जो 4.77 करोड़ रुपये का धोखा हुआ है, वह सात रुपये की ब्याज दर से जोड़कर मंडी एक्ट के तहत किसानों को दिलवाया जाए. किसानों ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई, तो हमारे परिवार की महिलाएं एसडीएम ऑफिस में जाकर एसडीएम को चूड़ी भेंट करेंगी. किसान महासंघ के रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि किसान अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन इसमें कोई भी प्रशासन का अधिकारी या जवाबदारी विभाग आगे होकर किसानों को संतुष्ट जनक जवाब नहीं दे रहा है. इस कारण किसानों का आंदोलन 10वें दिन भी जारी है. किसानों ने तहसीलदार अंतर सिंह कनेश को अपना ज्ञापन सौंपा है.

ये भी पढ़ें: पुरानी सहेलियों ने फिल्मी अंदाज में एक दूसरे पर चलाए चाकू, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर हुआ विवाद

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget