एक्सप्लोरर

MP: नीमच में MSP से किसानों को बड़ी राहत, समर्थन मूल्य के साथ अतिरिक्त बोनस से बढ़ी खुशी

MP MSP news: एमपी के नीमच में इस बार के MSP से किसान खुश हैं. उन्हें बोनस भी मिल रहा है, जिससे वे उत्साहित हैं. 15 मार्च से ई-उपार्जन के माध्यम से किसान अपनी मेहनत की उपज आसानी से बेच रहे हैं.

Madhya Pradesh MSP News: मध्य प्रदेश के नीमच में किसान इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के साथ बोनस पाकर काफी उत्साहित हैं. 15 मार्च 2025 से ई-उपार्जन प्रक्रिया के माध्यम से किसान अपनी फसल आसानी से बेच रहे हैं. सरकार द्वारा इस बार प्रति क्विंटल 175 रुपए का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिल रहा है.

उत्साह से भरपूर खरीदी प्रक्रिया
नीमच जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर खरीदी शुरू होते ही किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. जिले के जावद कृषि मंडी परिसर (Javad Agricultural Market Complex) स्थित विपणन सहकारी संस्था मर्यादित उपार्जन केंद्र (Marketing cooperative limited procurement institution) पर अब तक लगभग 300 किसान ई-उपार्जन के माध्यम से पंजीयन कर चुके हैं और अपनी उपज बेच चुके हैं. इस बार किसानों की सुविधा के लिए पीने के पानी, बैठने की उचित व्यवस्था, तौल प्रक्रिया में तेजी और वाहन खड़े करने की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं.

बढ़ा हुआ MSP और बोनस का लाभ
जावद उपार्जन केंद्र पर अब तक 1,006.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है. खास बात यह है कि इस बार गेहूं का MSP पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है. सरकार द्वारा गेहूं का MSP 2,425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिसके साथ राज्य सरकार द्वारा 175 रुपए का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है.

किसानों की प्रतिक्रिया
केसरपुरा के किसान लोकेश धाकड़ ने बताया, "इस बार 2,425 रुपए समर्थन मूल्य के साथ 175 रुपए का बोनस मिल रहा है. केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं और भाव भी पिछले साल की तुलना में बेहतर है. बाजार में गेहूं की कीमत 2,200 से 2,400 रुपए के बीच है, जबकि हमें यहां 2,600 रुपए प्रति क्विंटल का मूल्य मिल रहा है. पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव किसानों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं."

मार्केटिंग सोसायटी जावद के प्रबंधक राकेश जैन ने बताया कि वर्तमान में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद जारी है. अब तक लगभग 300 किसानों ने पंजीयन कराया है और मंगलवार तक 1,000 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है. इस बार किसानों को गत वर्ष के 2,275 रुपए की तुलना में करीब 325 रुपए अधिक मिल रहे हैं, जिससे उनमें उत्साह देखने को मिल रहा है.

सरकार के इस फैसले से किसानों को उनकी मेहनत का उचित दाम मिल रहा है और वे लाभान्वित हो रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget