एक्सप्लोरर

MP Exit Poll 2023: एमपी में महाकौशल का किला बचा पाएंगे कमलनाथ? क्या कहते हैं एक्जिट पोल के आंकड़े?

ABP Cvoter Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा का मतदान 17 नवंबर को कराया गया. चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे. जानिए एग्जिट पोल के मुताबिक क्या कमलनाथ अपना किला बचा पाएंगे?

MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को कराया गया. चुनावी नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे लेकिन इससे पहले पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक अपने गढ़ महाकौशल में एक बार फिर कांग्रेसी (Congress) दिग्गज कमलनाथ (Kamal Nath) शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. साल 2018 के चुनाव की भांति उस बार भी महाकौशल इलाके में कमलनाथ का जादू बरकरार है. एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एक्जिट पोल में महाकौशल में कांग्रेस फिर से बढ़त लेती नजर आ रही है. ओपिनियन पोल के मुताबिक महाकौशल में कांग्रेस और बीजेपी (BJP) के बीच वोटों का अंतर भी तीन प्रतिशत का है, जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता की चाबी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है.

सबसे पहले, पूरे मध्य प्रदेश की बात की जाए तो एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एक्जिट पोल के अनुसार  कांग्रेस सत्ता में वापस आती दिख रही है. इस एक्जिट पोल में कांग्रेस को 113 से 137 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं बीजेपी 88 से 112 सीटों पर सिमटती दिख रही है. बीएसपी,समाजवादी पार्टी,आम आदमी पार्टी और निर्दलीयों को दो से आठ सीटें मिल सकती हैं. सीधे मुकाबले में कांग्रेस को 44% और बीजेपी को 41% वोट मिलते नजर आ रहे हैं. 15% वोट अन्य के खाते में जा रहे हैं.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

छिंदवाड़ा में दिखा कमलनाथ का जादू 

यहां बताते चले कि इस चुनाव में कांग्रेस का सीएम फेस और पीसीसी चीफ कमलनाथ सूबे के महाकौशल इलाके के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं.  दरअसल,पिछले 40 सालों से छिंदवाड़ा जिले की चुनावी राजनीति में कमलनाथ का एक छत्र राज रहा है. साल 2018 के चुनाव में भी कमलनाथ मैजिक के चलते कांग्रेस ने छिंदवाड़ा जिले की सभी 7 सीटें जीत ली थी.

एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक महाकौशल क्षेत्र की 42 सीटों में से कांग्रेस को 22 से 26 सीटें मिल सकती हैं. इसी तरह बीजेपी के खाते में 16 से 20 सीटें जाती दिख रही है. शून्य से एक सीट अन्य को मिल सकती है. वैसे महाकोशल में जबलपुर संभाग के आठ जिले जबलपुर, छिंदवाड़ा, कटनी, सिवनी,नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट आते हैं. इन आठ जिलों में 38 विधानसभा सीटें हैं. सी-वोटर ने अपने एक्जिट पोल में दमोह जिले की चार सीटों को भी महाकोशल में शामिल किया है. इस वजह से 42 सीटों के एक्जिट पोल में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस अपना पुराना प्रदर्शन दोहराते दिख रही है.

यहा लगी थी बीजेपी को निराशा 

दरअसल, महाकोशल के परिणाम हमेशा ही चौकाने वाले रहे हैं. साल 2018 के चुनाव में बीजेपी को महाकोशल इलाके से निराशा हाथ लगी थी. इसकी बड़ी वजह आदिवासियों की नाराजगी मानी गईं थी. कांग्रेस ने कमलनाथ को सीएम का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था. इससे उनके गृह जिले छिंदवाड़ा की सभी 7 सीटें कांग्रेस ने जीत ली थीं. इसी तरह महाकोशल के एपिसेंटर जबलपुर जिले में भी कांग्रेस को 8 में से 4 सीट मिली थी. साल 2018 में महाकोशल की कुल 42 विधानसभा सीटों (दमोह भी शामिल) में से 25 कांग्रेस के खाते में गई थी,जबकि बीजेपी को सिर्फ 15 सीट पर संतोष करना पड़ा. एक सीट निर्दलीय और बीएसपी ने जीती थी.

एग्जिट पोल के नतीजे

रीजन-महाकौशल

सीट- 42

किस पार्टी को कितनी फीसदी
वोट

कांग्रेस-45%

बीजेपी-41%

अन्य-14%

किस पार्टी को कितनी सीटें

रीजन-महाकौशल

सीट- 42

कांग्रेस-22-26

बीजेपी-16-20

अन्य-0-1

यहां बताते चले कि साल 2018 में 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 114, बीजेपी को 109, बहुजन समाज पार्टी को दो, समाजवादी पार्टी को एक और निर्दलीय के रूप में चार प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए थे. उस समय निर्दलीय प्रत्याशियों में सुसनेर से विक्रम सिंह राणा, भगवानपुर सीट से केदार चिड़ा. भाई डाबर, बुरहानपुर से ठाकुर. सुरेंद्र सिंह, वारासिवनी से प्रदीप. जायसवाल जीते थे और सरकार बनाने में निर्दलीयों का हाथ था.

ये भी पढ़ें: MP Exit Poll 2023: बीजेपी-कांग्रेस की टेंशन हाई! एग्जिट पोल के बाद एक्टिव हो गए AAP, सपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget