एक्सप्लोरर

MP Exit Poll 2023: बीजेपी-कांग्रेस की टेंशन हाई! एग्जिट पोल के बाद एक्टिव हो गए AAP, सपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी, ये है वजह

ABP Cvoter Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में निर्दलीय और गैरी BJP-कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की संख्या आठ के आस-पास आ रही है. ऐसे में निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी एक्टिव हो गए हैं.

Madhya Pradesh EXIT POLL 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं. उनका दावा है कि उनके समर्थन के बिना मध्य प्रदेश में किसी की भी सरकार बनना मुश्किल है. एग्जिट पोल ने इन दावों को मजबूती दी है. एबीपी न्यूज और सी वाटर के एग्जिट पोल के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 88 से 112 सीट मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 113 में से 137 सीट मिल सकती हैं. इसी तरह अन्य को दो से आठ सीट मिलने की भी संभावना है.

कांग्रेस ने अगर अच्छा प्रदर्शन किया तो पूर्ण बहुमत भी मिल सकता है. दूसरी तस्वीर में अगर भारतीय जनता पार्टी का उच्चतम आंकड़ा देखें तो 112 सीट है, यानी बीजेपी भी बहुमत के काफी आस-पास दिखाई दे रही है. चुनावी परिणाम में अगर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर सामने आती है तो ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी जीतने के बाद सरकार बनाने में अहम किरदार निभा सकते हैं. 

'इसबार निर्दलीय बनाएंगे सरकार'

कांग्रेस के बागी पूर्व सांसद और रतलाम जिले की आलोट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में 8 से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत कर आ रहे हैं. सरकार का फैसला निर्दलीय विधायकों द्वारा ही किया जाएगा. बीजेपी के बागी प्रताप आर्य के मुताबिक उज्जैन जिले की महिदपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत होने वाली है. चुनावी फैसला आने के बाद आशीर्वादाताओं और मतदाताओं के बीच बैठकर आगे का फैसला लिया जाएगा. इस बार निर्दलीय प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीत कर आ रहे हैं.

हर रीजन में निर्दलीयों का दबदबा

मध्य प्रदेश के मालवांचल, महाकौशल, बघेलखंड, बुंदेलखंड, निमाड़ और भोपाल रीजन में निर्दलीय खासतौर पर बीजेपी-कांग्रेस को छोड़कर अन्य पार्टी के साथ जुड़कर चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों का कुछ सीटों पर काफी दबदबा माना जा रहा है. ऐसी स्थिति में यदि आंकड़ा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच टक्कर वाला सामने आया तो फिर जीत कर आने वाले अन्य दलों के विधायकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाएगी.

साल 2018 में बन गई थी ऐसी स्थिति

विधानसभा चुनाव 2018 में 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 114, भारतीय जनता पार्टी को 109, बहुजन समाज पार्टी को दो, समाजवादी पार्टी को एक और निर्दलीय के रूप में चार प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए थे. उस समय निर्दलीय प्रत्याशियों में सुसनेर से विक्रम सिंह राणा, भगवानपुर सीट से केदार चिड़ा भाई डाबर, बुरहानपुर से ठाकुर सुरेंद्र सिंह, वारासिवनी से प्रदीप जायसवाल जीते थे और सरकार बनाने में निर्दलीयों का हाथ था.

MP EXIT POLL 2023: एग्जिट पोल के नतीजों से गदगद दिग्विजय सिंह, बीजेपी बोली- "प्रदेश विजन से चलता है टेलीविजन से नहीं"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद सड़कों पर समर्थक, हाईवे जाम, दतिया में बवाल की पूरी टाइमलाइन
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद सड़कों पर समर्थक, हाईवे जाम, दतिया में बवाल की पूरी टाइमलाइन
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल

Embed widget