एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: 'शोले' बना MP का चुनाव, रविशंकर प्रसाद बोले- कुर्ता फाड़ राजनीति के जय-वीरू हैं दिग्विजय-कमलनाथ

MP Elections: विधानसभा चुनाव को लेकर रवि शंकर प्रसाद जबलपुर पहुंचें. यहां उन्होंने कहा कि अभी छिंदवाड़ा से आ रहा हूं, वहां पर राहुल गांधी की प्रत्याशियों के साथ एक भी तस्वीर नहीं है.

MP Elections 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने शोले फिल्म के जय-वीरू की आड़ में कांग्रेस (Congress) नेता कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) पर जमकर तंज कसा है. उन्होंने जबलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव में इन दिनों कांग्रेस में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जय-वीरू के रूप मे घूम रहें है. हम सभी ने शोले फिल्म देखी है. सभी को पता है कि जय-वीरू कौन थे और उनकी कहानी कहां से शुरू होती है, यह हम सबको पता है.

रवि शंकर प्रसाद गुरुवार को छिंदवाड़ा होते हुए एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बातचीत में पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश में कुर्ता फाड़ राजनीति चल रही है. इतना ही नहीं गाली खाने का पावर ऑफ अटॉर्नी किसको दिया गया है, यह सभी जानते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बिखराव और विभाजन है. आज पूरी कांग्रेस पार्टी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच बंटी हुई है.

अयोध्या में शंकराचार्य को न बुलाने पर बोले रवि शंकर
उन्होंने आगे कहा कि मैं अभी छिंदवाड़ा से आ रहा हूं, जहां पर राहुल गांधी की प्रत्याशियों के साथ एक भी तस्वीर नहीं है. वहां पर सिर्फ कमलनाथ ही छाए हुए हैं. वहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की नहीं बल्कि कमलनाथ की तस्वीर लिए हुए हैं. इस पर राहुल गांधी कभी नहीं बोलते हैं. यहां पता नहीं क्यों कांग्रेस का हाई कमान गायब है. वहीं अयोध्या में राम मंदिर के कार्यक्रम में देश के चारों शंकराचार्य को न बुलाने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं शंकराचार्य पर कोई कमेंट नहीं करूंगा. सभी हमारे बहुत वरिष्ठ हैं. 

मैं बहुत विनम्रता से आपकी बात को डिफर करूंगा कि चारों को नहीं बुलाया गया. जितने संत समागम के लोग थे, उनका हम सम्मान करते हैं और उन्हें वहां सम्मान से बुलाया जा रहा है. राम मंदिर केस में पक्षकार बने शंकराचार्य को आमंत्रित न किए जाने के सवाल पर रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि इस पर आप मुझसे बहस मत कराइए, हो गई बात. वैसे भी शंकराचार्य की यह भाषा नहीं होती है. क्षमा करिए, उनका बहुत सम्मान करते हैं, उनकी भाषा दूसरी होती है.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Election: ‘नर्मदा’ के सहारे मध्य प्रदेश में चुनावी नैय्या पार लगाने की जुगत में कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget