एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मल्लिकार्जुन खरगे का हमला, कहा- 'कितने मोदी-शाह आ जाएं, बीजेपी किसी हालत में...'

MP Elections 2023 News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के बालाघाट में रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने पीएम मोदी नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया .

MP Politics News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने दावा किया है कि चाहे कितने मोदी-शाह आ जाएं, बीजेपी (BJP) किसी भी हालत में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) जीतने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि कितने झूठ बोल लिए जाएं. झूठे आश्वासन दे दिए जाएं,कुछ होने वाला नहीं है.खरगे बालाघाट (Balaghat) जिले के कटंगी ( Katangi) क्षेत्र में आज शनिवार (4 अक्टूबर) को एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे.

मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ में ईडी (ED) द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर रिश्वत लेने आरोप लगाए जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि, "हमारे कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए छत्तीसगढ़ में ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के छापे पड़वाए. राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी इनका इस्तेमाल हो रहा है."

हमने अंग्रेजों को भगाया, ये कौन हैं- खरगे
चुनावी रैली में खरगे ने कहा कि पीएम मोदी और उनके लोग कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं, ताकि कार्यकर्ता हतोत्साहित हो जाएं.उन्हें लगता है कि इससे बीजेपी को फायदा होगा.वे गलत हैं.उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि, "ब्रिटिश गवर्मेंट के खिलाफ लड़ने वाली कांग्रेस के लिए मोदी क्या हैं? अंग्रेजों को हमने भगा दिया."  चुनावी भाषण के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उद्योगपतियों अडानी और अंबानी का नाम भी लिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी का प्लान अडाणी, अंबानी जैसों का पेट भरना है. मोदी जी गरीबों का दूर से दर्शन करते हैं. इन्होंने देश के लिए कौन सा बड़ा काम किया? बीजेपी के लोगों ने पार्लियामेंट में नरेगा को कांग्रेस का स्मारक बताया. पीएम मोदी ने भी ये कहा. यही नरेगा कोविड के वक्त काम आई.

झूठों के सरदार हैं पीएम मोदी- खरगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ''कहते हैं कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में आए 10 साल ही हुए. इसके पहले देश में फैक्ट्रियां, स्कूल, कॉलेज हमने ही बनवाए. मोदी जी झूठों के सरदार है.18 साल से एमपी में सरकार है. एक स्टेट नहीं सुधार पाए, देश क्या सुधारेंगे.काम नहीं करते, कांग्रेस और गांधी फैमिली को गालियां देते हैं.''

ये भी पढ़ेंMP Elections 2023: सीहोर में जनसंपर्क में जुटीं पर्वतारोही मेघा परमार, कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना के लिए मांगी वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget