एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: चुनाव से पहले बुंदेलखंड में कांग्रेस की इस वोट बैंक पर नजर, पीएम मोदी के बाद खरगे का दौरा

MP Assembly Elections: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनाव की तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश के सागर का 22 अगस्त को दौरा करेंगे. खरगे के दौरे को लेकर कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं. वोटरों को रिझाने के लिए बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) में होड़ मची है. बीजेपी और कांग्रेस बुंदेलखंड में अनुसूचित जाति के वोट को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है.12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संत रविदास मंदिर का भूमि पूजन किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था. अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) 22 अगस्त को सागर आ रहे हैं.

मध्य प्रदेश में खरगे का यह पहला चुनावी दौरा होगा. जिसकी शुरुआत बुंदेलखंड अंचल के मुख्यालय सागर से हो रही है. वह सागर के कजलीवन मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सागर में डेरा डाले हुए हैं. कार्यकर्ता घर घर पीले चावल देकर जनता को आमंत्रित कर रहे हैं. 

तैयारियों में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा कांग्रेस के लिए अहम है. पीएम नरेंद्र मोदी के आने और जनसभा में भीड़ उमड़ने के बाद एससी वर्ग को इस आयोजन में जोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है. मल्लिकार्जुन खरगे खुद एससी वर्ग से आते हैं. अध्यक्ष बनने के बाद यह मध्य प्रदेश में उनका पहला दौरा है. मध्य प्रदेश में 16.5 फीसदी वोट एससी वर्ग का है.  खरगे के अलावा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित कई नेता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

स्वप्रेरित होकर सभा में आएंगे लोग- कांग्रेस
उधर कांग्रेस के अनेक राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता सागर में डेरा डाले हैं और लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. इनमें राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सी पी मित्तल, राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया, पूर्वमंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया सहित अनेक नेता सागर में तैयारियों में जुटे हैं. राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की सागर में होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी. जनता स्वप्रेरित होकर आमसभा में आने के लिए तैयार है. पार्टी के कार्यकर्ता लगातार वार्डों में जाकर जनता को आमसभा में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं. इस सभा में मध्य प्रदेश के कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

भगवान के काम में बीजेपी कर रही भ्रष्टाचार- शिव भाटिया
शिव भाटिया ने कहा कि बुंदेलखंड और महाकोशल अंचल के अलावा पूरे प्रदेश से जनमानस उपस्थित दिखाएगा. शिव भाटिया का कहना है कि शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. महाकाल लोक में गड़बड़ी कर बीजेपी ने अपनी नीयत बता दी है. जो नेता भगवान के काम में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनसे जनता क्या अपेक्षा कर सकती है.

करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त की सुबह 11 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे सागर पहुंचेंगे. सागर में 12 बजे वह कजलीवन मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे. सभा संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे दोपहर 1.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे. इस दौरान वह सागर में करीब डेढ घंटे रूकेंगे. 

ये भी पढ़ें- MP Politics: आज से क्षेत्र में लोगों से फीडबैक लेंगे बीजेपी के प्रवासी विधायक, इन मुद्दों पर होगी पड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
MP में बड़ी सियासी हलचल, CM ने मंत्री से छीना अहम विभाग, मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget