एक्सप्लोरर

MP Election 2023: टिकट मिलने के बाद प्रत्याशियों के बदले रंग, प्रचार के लिए कृषि मंत्री हुए ट्रैक्टर पर सवार

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश में टिकट वितरण के बाद अब चुनाव प्रचार का अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहा है. कृषि मंत्री कमल पटेल ट्रैक्टर पर प्रचार प्रसार की शुरुआत की.

MP Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है. अब चुनाव प्रचार का रंग भी सामने आने लगा है. शिवराज सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने ट्रैक्टर पर बैठकर अपने प्रचार की शुरुआत की. दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी (Maya Trivedi) ने घर-घर पर दस्तक देकर आशीर्वाद लिया. 

इस बार मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच काटने की टक्कर बताई जा रही है. जहां शिवराज सरकार के अधिकांश मंत्री टिकट पाकर मैदान में उतर गए, वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व 17 मंत्रियों को मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस बार अपनी साख बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. इसी बीच चुनाव प्रचार का अलग-अलग रंग भी दिखने लगा है. हरदा से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ट्रैक्टर पर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और फिर चुनाव प्रचार की शुरुआत की. कृषि मंत्री ने किसानों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ट्रैक्टर पर प्रचार की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसान बीजेपी पर ही भरोसा करते हैं. दूसरी तरफ उज्जैन से कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी ने हर घर पर दस्तक देना शुरू कर दी है. 

नेताओं की बदल गई दिनचर्या

जिन नेताओं को राजनीतिक दल से टिकट मिल चुका है उनकी दिनचर्या ही बदल गई है. अब उम्मीदवार प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक से दिन की शुरुआत कर रहे हैं. इसके बाद लोगों के बीच मेल मिलाप का कार्यक्रम चल रहा है, इतना ही नहीं भोजन भी कार्यकर्ताओं के घर पर हो रहा है. ऐसा उज्जैन, इंदौर, देवास, आगर मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित कई जिलों में देखने को मिल रहा है. 

बीजेपी दिन-रात मैदान में

भारतीय जनता पार्टी के उज्जैन और दक्षिण के प्रत्याशी और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा दिन-रात मैदान में रहती है. भाजपा को चुनाव की परीक्षा से कभी भी गुजार दिया जाए, हमेशा पार्टी पास होगी. दूसरी तरफ कांग्रेस के उम्मीदवार महेश परमार के मुताबिक इस बार भाजपा के खिलाफ जनता चुनाव लड़ रही है, इसलिए बीजेपी के उम्मीदवारों की नींद उड़ गई है. भाजपा को आप जनता की याद आ रही है.

ये भी पढ़ें: MP Election: कमलनाथ के बेटे का मंच से बड़ा एलान, छिंदवाड़ा की पांढुर्णा सीट से इस युवा नेता को बनाया प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget