एक्सप्लोरर

Dussehra 2023: सीएम शिवराज सहित इन बड़े नेताओं ने दी दशहरे की बधाई, जानिए राजनीतिक संदेश के साथ क्या कहा?

MP Elections: सीएम शिवराज ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी को अपने भीतर व्याप्त अहंकार, क्रोध और लोभ रूपी रावण के विनाश का सामर्थ्य और अपने समस्त मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का सामर्थ्य प्रदान करें.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी है. इस बधाई में भी राजनीतिक संदेश छिपे है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने प्रार्थना की है कि, भगवान श्रीराम हम सभी को अपने भीतर व्याप्त अहंकार, क्रोध और लोभ रूपी रावण के विनाश का सामर्थ्य और अपने समस्त मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का सामर्थ्य प्रदान करें. वहीं पीसीसी चीफ ने चुनावी माहौल में बधाई देते हुए जनता से अपील की है कि, हम मिलकर सत्य का साथ दें और हमारे मध्य प्रदेश से अत्याचार, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और कुपोषण के कुशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें.

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि, सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि,'ॐ रां रामाय नमः! बुराई पर अच्छाई की विजय के महापर्व विजयादशमी की आपको हार्दिक बधाई! भगवान श्रीराम हम सभी को अपने भीतर व्याप्त अहंकार, क्रोध और लोभ रूपी रावण के विनाश का सामर्थ्य और अपने समस्त मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का सामर्थ्य प्रदान करें. धर्म और सत्य की विजय के इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम के चरणों में यही प्रार्थना कि सब सुखी हों, सबका मंगल और कल्याण हो, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हो.'

कमलनाथ ने दी दशहरे की बधाई
इसी तरह पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विजयदशमी के बधाई संदेश में लिखा कि, 'प्यारे भाइयों और बहनों, असत्य पर सत्य की विजय के पर्व दशहरा पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं'. उन्होंने आगे लिखा कि, 'साथियों, दशहरा का पर्व हमें सत्य के साथ खड़े होने की प्रेरणा देता है. आइए, हम मिलकर सत्य का साथ दें और हमारे मध्य प्रदेश से अत्याचार, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और कुपोषण के कुशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें और सत्य के शासन को स्थापित करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि सत्य की विजय होगी.'

दिग्विजय सिंह ने दी लोगों को दशहरे की बधाई
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि, 'बुराई पर अच्छाई की व अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाए. भगवान श्री राम माता जानकी की कृपा हम सभी पर बनी रहे जय जय सियाराम.'

ये भी पढ़े: MP Election 2023: टिकट बंटवारे में सिंधिया समर्थकों का कैसा हाल? जानें BJP में बढ़ा कद या कांग्रेस छोड़ने का है मलाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget