एक्सप्लोरर

एमपी उपचुनाव में गोवर्धन पूजा और राम मंदिर की एंट्री, CM मोहन यादव के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?

MP Election 2024: चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और कांग्रेस में जमकर वार पलटवार हो रहा है. मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस ने कहा कि विजयपुर में सरकार कितनी भी ताकत लगा ले, बीजेपी पीछे है.

MP Assembly By Election 2024: मध्य प्रदेश के उपचुनाव में गोवर्धन पूजा और राम मंदिर की एंट्री हो गयी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विजयपुर की चुनावी सभा में गोवर्धन पूजा का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से आयोजित गोवर्धन पूजा पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किये. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों की सरकार है.

किसान गोवर्धन पूजा का महत्व समझता है. उन्होंने दावा किया कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी आने वाले समय में सरकार की ओर से गोवर्धन पूजा करने की बात कह रहे हैं.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता वोट मांगने आयेंगे. मतदाताओं को पूछना चाहिए कि राम मंदिर बनने के बाद भी वरिष्ठ नेता अयोध्या दर्शन करने क्यों नहीं गये. मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने कहा कि विजयपुर में सरकार कितनी भी ताकत लगा ले, कांग्रेस बीजेपी से आगे चल रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी लोगों को बांटने का काम करने लगती है. विजयपुर के उपचुनाव में बिकाऊ और टिकाऊ का मुद्दा सबसे ज्यादा भारी है.


एमपी उपचुनाव में गोवर्धन पूजा और राम मंदिर की एंट्री, CM मोहन यादव के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?

मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस ने कसा तंज

कांग्रेस के नेता बीजेपी से पूछकर और कैमरा लेकर मंदिर नहीं जाते हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश में विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस में जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है. दोनों विधानसभा सीटों पर धुआंधार प्रचार हो रहा है. प्रत्याशी मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं. विजयपुर में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रचार किया. बीजेपी प्रत्याशी का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से है. बुधनी में बीजेपी से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल आमने सामने हैं. 

ये भी पढ़ें-

देवउठनी ग्यारस के पहले लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1574 करोड़, सीएम मोहन यादव का ऐलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget