एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव से पहले बीजेपी ने उमा भारती को किया नजरअंदाज? कहा- 'पार्टी बुलाएगी तो भी नहीं...'

MP Elections 2023: उमा भारती ने कहा कि मुझे जन आशीर्वाद यात्रा के प्रारंभ में निमंत्रण नहीं मिला यह सच्चाई है कि ऐसा मैंने कहा है लेकिन निमंत्रण मिलने या ना मिलने से मैं कम ज्यादा नहीं हो जाती.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. पार्टी नेता जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए जनता के बीच पैठ बनाने में जुट गए हैं. लेकिन इस बीच बीजेपी पर प्रदेश की वरिष्ठ नेता उमा भारती को नजरअंदाज करने के आरोप लग रहे हैं. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया, जिसको लेकर उनका दर्द छलक पड़ा है.

'उपयोग करो और फेंको हुई बीजेपी की शैली'
उमा भारती ने कहा, "हमारी पार्टी में उपभोक्तावाद आ गया है उपयोग करो और फेंको. ये सहन नहीं किया जाएगा, पार्टी मेरी सब कुछ है. पार्टी की बुराइयां दूर करूंगी, जन आशीर्वाद यात्रा में बुलाया जाना चाहिए था क्यों नहीं बुलाया गया ये तो पूछूंगी. बीजेपी ने मुझसे राजनीतिक संबंध तोड़ दिए है पोस्टर बैनर में नाम फोटो नहीं दिए ये अच्छा बात नहीं है. उमा भारती ने ये भी कहा कि अगर अब उन्हें निमंत्रण भी मिलता है तो वे नहीं जाएंगी.

'समापन समारोह में भी नहीं करूंगी शिरकत'
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "मुझे जन आशीर्वाद यात्रा के प्रारंभ में निमंत्रण नहीं मिला यह सच्चाई है कि ऐसा मैंने कहा है लेकिन निमंत्रण मिलने या ना मिलने से मैं कम ज्यादा नहीं हो जाती. हां अब यदि मुझे निमंत्रण दिया गया तो मैं कही नहीं जाऊंगी. ना प्रारंभ में ना 25 सितंबर के समापन समारोह में."

इससे पहले उमा भारती ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, ''बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही हैं, मगर मुझे कहीं भी नहीं बुलाया गया. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, हां लेकिन मेरे मन में एक सवाल जरूर आता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगर उनकी सरकार बनवाई तो मैंने भी एक सरकार बनाकर दी थी.''

'निमंत्रण देने की औपचारिकचता तो पूरी करते'
उमा भारती ने आगे कहा, ''मुझे इन यात्राओं में नहीं जाना था, BJP के लोगों को यह डर लगता है कि अगर मैं वहां पहुंच जाऊंगी तो लोगों का सारा ध्यान मेरी तरफ होगा. मुझे नहीं जाना था, मगर उन्‍हें निमंत्रण देने की औपचारिकता तो पूरी करना चाहिए थी.''

ये भी पढ़ें

Madhya Pradesh Election 2023: एमपी में बढ़ सकती है BJP की टेंशन, जन आशीर्वाद यात्रा पर उमा भारती ने किया चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget