एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'शादी करवाइए, 35 लाख दहेज दिलवाइए फिर करुंगा चुनाव ट्रेनिंग', जानें निर्वाचन आयोग से टीचर ने क्यों कहा ऐसा?

MP Election: निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिए गए नोटिस में अखिलेश कुमार मिश्रा लिखा कि उनका जीवन पत्नी के बिना बीत रहा है, पहले शादी करवाई जाए और दहेज में 35 लाख रुपए दिलवाइए तब वो काम करेंगे.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में अब कुछ ही बचे हैं. ऐसे में प्रशासन चुनाव तैयारियों को लेकर तेजी दिखा रहा है. इस बीच अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षकों की भी चुनाव ड्यूटी लगाई जा रही है. साथ ही वोटिंग से पहले इलेक्शन ट्रेनिंग भी कराई जा रही है. इसके साथ ही जो शिक्षक ट्रेनिंग से गायब रहे उन्हें प्रशासन की ओर से शो कॉज नोटिस (Show Cause Notice) भी जारी किए गए हैं. वहीं अब गायब रहने वाले अधिकारी-कर्मचारी इन नोटिसों का जवाब दे रहे हैं. इन जवाबों में सतना जिले के एक शिक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी बेतुका जवाब दिया कि निर्वाचन अधिकारी ने उस शिक्षक को सस्पेंड कर मझगवां में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अटैच कर दिया. 

टीचर ने नोटिस के जवाब में क्या लिखा?
दरअसल, अखिलेश कुमार मिश्रा सतना जिले के अमरपाटन विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुडर में शिक्षक थे. चुनाव ट्रेनिंग के लिए उन्हें पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे. इसके बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिए गए नोटिस में अखिलेश कुमार मिश्रा लिखा कि, 'उनका जीवन पत्नी के बिना बीत रहा है, पहले शादी करवाई जाए. इसके लिए उन्होंने दहेज में 35 लाख रुपए लेने का जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने यह भी मांग की कि, रीवा जिले के समदरिया और सिंगरौली परिसर में उन्हें एक फ्लैट दिया जाए.'

'पहले ये मामला हल करें फिर कराएं काम'
शिक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने आगे लिखा कि, उसके शिक्षक होने का कोई औचित्य नहीं निकल रहा. तमाम जगहों पर उसकी जगह दूसरे शिक्षकों के हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं. छात्रों के रिजल्ट और अन्य रिकॉर्ड में दूसरों के हस्ताक्षर होते हैं. शिक्षक ने लिखा है कि, उनके भौतिक सुख सुविधाओं के सभी संसाधनों पर रीवा के एक रिटायर्ड इंजीनियर ने कब्जा कर रखा है. पहले इन सब मामलों को हल निकाला जाए और उसके बाद उसे चुनाव ड्यूटी के लिए कहा जाए. नीचे उसने अपना नाम लिखने से पहले यह भी जिक्र किया कि, क्या करूं अशब्द और निशब्द हूं बाकी आप ज्ञान के सागर हैं. फिलहाल शिक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नोटिस का जवाब देने में इन सब का जिक्र क्यों किया इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

ये भी पढ़ें

MP Election 203: सिंधिया के नहीं होने से कांग्रेस पर पड़ेगा फर्क? जानें- दिग्विजय सिंह ने क्या दिया जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget