एक्सप्लोरर

MP Election 2023: आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

MP Election: पिछले 7 महीनों में मोदी का राज्य का यह नौवां दौरा होगा. उन्होंने गांधी जयंती पर ग्वालियर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था. आज पीएम वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक का शिलान्यास करेंगे.

MP Election 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) गुरुवार यानी आज भारतीय जनता पार्टी शासित मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल और सड़क कार्यों और रानी दुर्गावती को समर्पित एक स्मारक सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. एक अधिकारी ने कहा कि, जबलपुर में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान करीब 21 एकड़ में फैला होगा.

इसमें गोंड रानी की 52 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा भी होगी. अधिकारी ने कहा कि, स्मारक में रानी दुर्गावती की वीरता और साहस सहित गोंडवाना क्षेत्र के इतिहास पर प्रकाश डालने वाला एक संग्रहालय होगा. उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह गोंड लोगों और अन्य आदिवासी समुदायों के भोजन, कला, संस्कृति और जीवन जीने के तरीके पर भी प्रकाश डालेगा. अधिकारी ने कहा कि, रानी दुर्गावती 16वीं शताब्दी के मध्य में गोंडवाना की शासक रानी थीं. 

सात महीनों में पीएम मोदी का यह नौवां दौरा
अधिकारी ने बताया कि रानी दुर्गावती को एक बहादुर, निडर और साहसी योद्धा के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी थी. पिछले सात महीनों में मोदी का राज्य का यह नौवां दौरा होगा. उन्होंने गांधी जयंती पर ग्वालियर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था. वहीं केंद्र के प्रमुख कार्यक्रम ‘सबके लिए आवास’ के तहत, इंदौर में एक ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ का उद्घाटन मोदी द्वारा किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लगभग 128 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना से 1,000 से अधिक लाभार्थी परिवारों को लाभ होगा.

इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए, मोदी मंडला, जबलपुर और डिंडोरी जिलों में 2,350 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. वहीं प्रधानमंत्री सिवनी जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य के चार जिलों में इन परियोजनाओं से लगभग 1,575 गांवों को लाभ होगा. मोदी मध्य प्रदेश में सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

1,850 करोड़ रुपये की होंगी रेल परियोजनाएं
परियोजनाओं में एनएच 346 के झारखेड़ा-बैरसिया-ढोलखेड़ी को जोड़ने वाली सड़क का उन्नयन और एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) 543 के बालाघाट-गोंदिया खंड को चार लेन का बनाना, रूढ़ी और देशगांव को जोड़ने वाला खंडवा बाईपास, एनएच 47 के टेमागांव से चिचोली खंड, बोरेगांव को शाहपुर से जोड़ने वाली सड़क और शाहपुर को मुक्ताईनगर से जोड़ने वाली सड़क शामिल है. अधिकारी ने बताया कि मोदी एनएच 347सी पर खलघाट को सरवर देवला से जोड़ने वाली सड़क के उन्नयन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान 1,850 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

गैस पाइपलाइन परियोजना होगी शुरू
अधिकारी ने कहा कि इन परियोजनाओं में कटनी-विजयसोटा (102 किलोमीटर) और मारवा संग्राम-सिंगरौली (78.5 किलोमीटर) को जोड़ने वाली रेल लाइन का दोहरीकरण शामिल है. अधिकारी ने कहा कि ये दोनों कटनी-सिंगरौली खंड को जोड़ने वाली लाइन के दोहरीकरण की परियोजना का हिस्सा हैं. इन परियोजनाओं से राज्य में व्यापार और पर्यटन को लाभ पहुंचाते हुए रेल बुनियादी ढांचे में सुधार होगा. मोदी विजयपुर-औरैया-फूलपुर गैस पाइपलाइन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 352 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन 1,750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई गई है.

बॉटलिंग प्लांट का करेंगे लोकार्पण
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना के नागपुर-जबलपुर खंड (317 किमी) की आधारशिला भी रखेंगे. यह परियोजना 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी. अधिकारी ने कहा कि गैस पाइपलाइन परियोजनाएं उद्योगों और घरों को स्वच्छ और सस्ती प्राकृतिक गैस प्रदान करेंगी और पर्यावरण में उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा. मोदी जबलपुर में करीब 147 करोड़ रुपये की लागत से बने नये बॉटलिंग प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 'सीएम शिवराज खुद विदाई भाषण दे रहे, लेकिन जनता मुस्कुरा रही', कमलनाथ ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget