एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'कांग्रेसी आए तो 2003 का नारा लगाना' वाले सिंधिया के बयान पर पलटवार, कांग्रेस बोली- कर्ज भी बताओ

MP Election: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजगढ़ के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 18 सालों में सभी वर्गों का विकास किया है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. इसी क्रम में एमपी के राजगढ़ में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "जब कांग्रेस के लोग आए तो उन्हें 2003 का नारा लगाकर संदेश देना कि उस समय मध्य प्रदेश के लोगों की प्रति परिवार आय 11000 रुपए थी जो बढ़कर अब 140000 रुपए हो गई है."

वहीं सिंधिया के इस आरोप पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा, "मध्य प्रदेश पर साल 2003 में कितना कर्ज था और आज कितना कर्ज है, यह बात भी मंच से बोलना चाहिए."

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजगढ़ के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 18 सालों में सभी वर्गों का विकास किया है." सिंधिया ने उदाहरण देते हुए बताया कि साल 2003 तक जब मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी. उस समय मध्य प्रदेश के परिवार की प्रति परिवार आय 11000 रुपए हुआ करती थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं से मध्य प्रदेश के 9 करोड़ लोगों की आय में बढ़ोतरी हुई है. 

सिंधिया के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार
सिंधिया ने आगे कहा, "अब मध्य प्रदेश में प्रति परिवार आय 11000 से बढ़कर 1,40,000 हो गई है." उन्होंने आगे कहा, "जब कांग्रेस के नेता आपके पास वोट लेने आए तो उन्हें 2003 का नारा लगाकर इस बात का एहसास जरूर कर देना." वहीं सिंधिया के इस बयान पर कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, "मध्य प्रदेश में साल 2003 में पेट्रोल, डीजल और महंगाई का क्या हाल था? यह बात भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जनता को बताना चाहिए.

वर्तमान में महंगाई आसमान पर पहुंच चुकी है. मध्य प्रदेश पर उसे समय 25000 करोड़ का कर्ज था जो कि अब बढ़कर 4 लाख करोड़ के आसपास पहुंच गया है. मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति कर्जदार बन गया है. यह बात भी केंद्रीय मंत्री को मंच से जनता को बताना चाहिए." उन्होंने आगे कहा, "18 सालों की भाजपा सरकार में 16 साल तक सिंधिया कांग्रेस के ही गुणगान करते आए हैं." 

दिग्विजय और सिंधिया के बीच बयान बाजी
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी है. दोनों जब कांग्रेस में थे उस समय भी उनके बीच प्रतिस्पर्धा चलती रहती थी. अब जब सिंधिया बीजेपी में आ गए, तब भी बयान बाजी का दौर तेजी से चल पड़ा है. दिग्विजय सिंह को जब भी मौका मिला उन्होंने सिंधिया को आड़े हाथों जरुर लिया. उन्होंने भोपाल में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तंज कसते हुए कहा कि सिंधिया जहां भी रहते है वे ईमानदारी से रहते हैं. उन्होंने यह तक कहा कि सिंधिया बीजेपी में आ गए हैं तो वे कांग्रेस को भला बुरा बोल रहे हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, यह सिंधिया की ईमानदारी है.

ये भी पढ़ें:

MP Eleciton 2023: क्या सीएम पद की रेस से बाहर हो गए ज्योतिरादित्य सिंधिया? केंद्रीय मंत्री ने खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget