एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: चुनाव से पहले BJP महाकुंभ का आयोजन, भोपाल में जुटेंगे 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, जानें क्या है तैयारी?

MP Assembly Elections 2023: इस महाकुंभ में बीजेपी ने 10 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है. बीजेपी सूत्रों के अनुसार समापन मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सम्मिलित होंगे.

BJP Mahakumbh Ahead of MP Elections 2023: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का महाकुंभ सम्मेलन आयोजित करने जा रही है. इस महाकुंभ में 10 लाख से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं को शामिल करने की रणनीति है. यह सम्मेलन राजधानी भोपाल में ही आयोजित होगा, इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मिलित होंगे और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

बता दें कि चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है. यात्रा की शुरुआत अगले महीने सितंबर के पहले सप्ताह से होगी. यात्रा का समापन भी सितंबर महीने में ही होगा. लगभग सभी यात्राएं 21 से 24 सितंबर के बीच राजधानी भोपाल पहुंच जाएंगी. 

10 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य
समापन पर प्रदेश भर में निकल रही जनआशीर्वाद यात्राओं का समागम राजधानी भोपाल में ही होगा. यात्रा के समापन पर बीजेपी राजधानी भोपाल में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है. बताया जा रहा है इस महाकुंभ में बीजेपी ने 10 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है. बीजेपी सूत्रों के अनुसार समापन मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सम्मिलित होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 

सितंबर के पहले सप्ताह से शुरुआत
बता दें भारतीय जनता पार्टी द्वारा सितंबर महीने के पहले सप्ताह से जनआशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत की जाएगी. यात्रा को लेकर बीते दिनों ग्वालियर में आयोजित बैठक में रणनीति बनाई गई थी. जन आशीर्वाद यात्रा ग्वालियर-चंबल में ग्वालियर शहर, महाकौशल में जबलपुर, मालवा में उज्जैन, खंडवा-रीवा से एक साथ निकाली जाएगी.

बीजेपी का उद्देश्य है कि एक-एक यात्रा से 40-40 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जाए, लोगों से ज्यादा से ज्यादा संवाद भी करना है. यात्रा में जनप्रतिनिधि इस आम जनता को बीजेपी सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से भी अवगत कराएंगे. 

हर दिन 5 सभाएं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के अनुसार प्रदेश में निकाली जा रही पांच जन आशीर्वाद यात्राओं के तहत प्रतिदिन प्रदेश में 5 बड़ी, 5 छोटी सभाएं आयोजित की जाएगी, जकि 10 नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा. आयोजित सभाओं को राष्ट्रीय प्रादेशिक और क्षेत्रीय नेताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता पर कमलनाथ ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, बोले- नेहरू जी की वैज्ञानिक सोच का परिणाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget