एक्सप्लोरर

MP Election 2023: पहले I.N.D.I.A पर प्रहार, अब जाति जनगणना को लेकर वार, अखिलेश यादव का चुन-चुन कर कांग्रेस पर हमला

MP Elections 2023: अखिलेश यादव ने कहा, सबसे बड़ा चमत्कार यह है कि कांग्रेस जाति जनगणना के बारे में भी बात कर रही है. ये वही लोग हैं जिन्होंने आजादी के बाद जाति जनगणना बंद कर दी थी.

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि आधार कार्ड तंत्र की उपलब्धता के कारण जाति जनगणना तीन महीने में पूरी की जा सकती है. कटनी जिले के बहोरीबंद में एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि पार्टी द्वारा जाति जनगणना की मांग एक चमत्कार है. अखिलेश यादव ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की उस टिप्पणी पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जाति जनगणना एक एक्स-रे की तरह होगी जो देश में विभिन्न समुदायों का विवरण देगी.

राहुल गांधी के इस बयान पर सपा नेता ने तंज करते हुए पूछा कि जब एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) और सीटी (कंप्यूटेड टोमोग्राफी) स्कैन जैसी नई तकनीक उपलब्ध है तो एक्स-रे क्यों? अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे बड़ा चमत्कार यह है कि कांग्रेस जाति जनगणना के बारे में भी बात कर रही है. जो लोग एक्स-रे के बारे में बात कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने आजादी के बाद जाति जनगणना बंद कर दी थी.

दरअसल इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों सहयोगी दल हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इन दोनों दलों के बीच गठबंधन का कोई फॉर्मूला नहीं बन सका. ऐसे में समाजवादी पार्टी ने अकेले ही चुनावी बिगुल फूंक दिया. सपा के लिए अखिलेश यादव खुद प्रचार का मोर्चा संभाले हुए हैं. ऐसे में वो कई मौकों पर सीधे-सीधे इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी दल कांग्रेस को घेरते हुए दिखाई दिए हैं. अब एक बार फिर उन्होंने जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है.

बीजेपी पर बोला हमला
अखिलेश यादव ने आगे पूछा कि जातियों की गिनती तीन महीने में की जा सकती है. सारा डेटा उपलब्ध है. सभी के पास आधार कार्ड हैं. इसमें समय क्यों लगेगा. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में थी तो उसने ऐसी सड़कें बनवाई थीं, जिन पर आपात स्थिति में विमान उतर सकते हैं. उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों से भी पूछा, क्या डबल इंजन सरकार (मध्य प्रदेश और केंद्र में बीजेपी शासन) ने यहां ऐसी कोई सड़क बनाई है. बता दें कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके बाद तीन दिसंबर को रिजल्ट जारी होगा.  

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण में बीजेपी ने झोंकी ताकत, पीएम मोदी कल इंदौर में करेंगे रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget